बुमराह के जिगरी दोस्त प्रियांक पांचाल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- वह गेंद को सीम कराने के लिए कैसे…
प्रियांक ने कहा, मैं आम तौर पर जसप्रीत बुमराह के साथ बात करता हूं।
अद्यतन - Jul 2, 2023 5:32 pm

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रियांक पांचाल घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए साथ खेले हैं। दोनों साथी हैं और उनके बीच सालों से अच्छी दोस्ती है। प्रियांक ने दावा किया कि जसप्रीत बुमराह की वजह से ही वह क्रिकेट में आगे बढ़ सके।
पिछले साल दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उस वक्त की बातचीत का खुलासा करते हुए पांचाल ने कहा कि क्रॉस सीम के साथ बुमराह को विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी तब वह पांचाल से बात करते थे कि वह गेंद को सीम कराने के लिए कैसे अलग-अलग चीजें आजमा रहे हैं।
महत्वपूर्ण है कि सीखते रहें और अपना काम करते रहें- प्रियांक पांचाल
स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए प्रियांक पांचाल ने कहा, हम साउथ अफ्रीका में थे और मैं जानता हूं कि जसप्रीत जब सीम अप गेंदबाजी करते हैं तो अपने यूनिक एक्शन की वजह से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं। इसलिए वह मुझे बता रहे थे कि वह एक मैच में स्क्रैम्बल सीम के साथ गेंदबाजी कर रहे थे, क्योंकि इससे अन्य तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी।
हालांकि, उन्हें एहसास हुआ कि उनकी ये गेंदबाजी काम नहीं कर रही है। अगले मैच में वह सीम अप गेंदबाजी करने लगे। उन्होंने अगले गेम में 5 या 6 विकेट लिए। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि सीखते रहें और अपना काम करते रहें। यही बात मुझे हमेशा बताई जाती है।
प्रियांक ने आगे बताया कि, मैं आम तौर पर जसप्रीत बुमराह के साथ बात करता हूं। उन्होंने गुजरात के लिए काफी क्रिकेट खेला है और उस स्थिति से गुजर चुके हैं जहां वह उम्मीद करते थे, लेकिन वैसा नहीं हुआ। इसलिए वह हमेशा मुझसे कहते कि कुछ भी उम्मीद मत करो। अगर कुछ मिलना है तो वह मिलकर रहेगा। इसलिए एक एथलीट के रूप में महत्वपूर्ण है कि शांति या सफलता के पीछे न भागे, अगर कुछ मिलना है तो मिलकर रहेगा।
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरा केएस भरत के लिए टीम इंडिया के साथ आखिरी दौरा साबित हो गया तो?