IND vs ENG: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है।
अद्यतन - Feb 14, 2024 1:02 pm
2- मिडिल ऑर्डर के पास है बहुत ही कम अनुभव

बता दें, चोटिल होने की वजह से श्रेयस अय्यर बचे ही तीन टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। श्रेयस अय्यर की अनुपलब्धता में भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि रजत पाटीदार ने अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू दूसरे टेस्ट में ही किया है। उन्होंने अभी तक एक ही अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला है।
केएल राहुल बचे हुए तीन टेस्ट से भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं। सरफराज खान ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में तो पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव बिल्कुल भी नहीं है। Devdutt Paddikal को केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है और उन्होंने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।
फिलहाल देखना यह होगा कि तीसरे टेस्ट में किन खिलाड़ियों को मेजबान की प्लेइंग XI में जगह मिलती है। भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी में अभी तक यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।