IPL 2024: एक क्लिक में जानिए हार्दिक पंड्या ने अब तक आईपीएल के जरिए कितने नोट छापे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एक क्लिक में जानिए हार्दिक पंड्या ने अब तक आईपीएल के जरिए कितने नोट छापे हैं

मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात टाइटंस (GT) को 15 करोड़ रुपये दिए हैं।

Hardik Pandya. (Image Source: BCCI-IPL)
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI-IPL)

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) में लौट आए हैं। दरअसल, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार 27 नवंबर को आगामी आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस (GT) से ऑल-कैश ट्रेड के जरिए खरीद लिया है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने भारत के स्टार ऑलराउंडर के लिए गुजरात टाइटंस (GT) को 15 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा, मुंबई ने हार्दिक के लिए गुजरात को ट्रांसफर फीस भी दी है, जिसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें, MI ने आईपीएल 2015 की नीलामी में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद, स्टार ऑलराउंडर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2017 सीजन ने बदली Hardik Pandya की किस्मत

उन्होंने छह साल तक टीम की चार खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। MI ने पांड्या को 2015 से लेकर 2017 सीजन तक 10-10 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन 2017 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई ने 2018 सीजन के लिए उन्हें मुंहमांगी 11 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर रिटेन किया। उन्होंने आईपीएल 2017 में 35.71 की औसत और 156.25 की स्ट्राइक रेट से 250 रन बनाए, और साथ ही 6 विकेट भी लिए थे।

यहां पढ़िए: IPL 2024: रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से कैसे ट्रेड किया? जानें कैसे हो पाया यह संभव

इस बीच, MI ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को तीन सीजन तक रिटेन किए जाने के बाद 2021 सीजन से पहले रिलीज कर दिया, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में उन्हें 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया। लेकिन, भारतीय ऑलराउंडर उस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए, इसलिए मुंबई ने उन्हें 2022 में मेगा नीलामी से पहले एक बार फिर रिलीज कर दिया, जिसने स्टार ऑलराउंडर की किस्मत बदल दी।

फिर हार्दिक पांड्या को नवगठित आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा और अपना कप्तान नियुक्त किया। हार्दिक ने पहली बार कप्तानी करते हुए GT को पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिलाई और गेंद और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद इस साल की शुरुआत में पांड्या ने GT को आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचाया था। अब पांड्या MI में लौट आए हैं, जहां उनसे रोहित शर्मा की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद की जाएगी।

आईपीएल में हार्दिक पांड्या की अब तक सैलरी:

सीजन प्राइस
2015 10 लाख
2016 10 लाख
2017 10 लाख
2018 11 करोड़
2019 11 करोड़
2020 11 करोड़
2021 11 करोड़
2022 15 करोड़
2023 15 करोड़

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?