सेमीफाइनल में हारने के बाद भी टीम इंडिया को मिलेंगे करोड़ों रुपये
टीम इंडिया टी-20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी।
अद्यतन - नवम्बर 12, 2022 1:52 अपराह्न

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेना किसी भी टीम के लिए गर्व की बात होती है। साथ ही इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में विजेता टीमों के मिलने वाली राशि भी आकर्षण का केंद्र रहती है। बता दें कि आईसीसी द्वारा लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार के रुप में काफी बड़ी राशि दी जाती है।
बता दें इससे पहले आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2022 को जीतने वाली टीम को 1.6 मिलीयन डॉलर राशि देने की घोषणा की थी, जबकि रनरअप को इसका आधा मिलेगा। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली 2 टीमों को 4 लाख डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा जो टीमें सुपर 12 से बाहर हो गई थी उन्हें 70 हजार डॉलर तो सुपर 12 में प्रत्येक जीत पर 40 हजार डॉलर की पुरुष्कार राशि देने की घोषणा की थी।
जहाँ तक की भारतीय टीम की बात है रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर होना पड़ा था। हालांकि टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है तो इस हिसाब से 4 लाख डॉलर टीम को मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने 4 मैच जीते थे तो 40 हजार डॉलर प्रत्येक जीत के हिसाब से 1 लाख 40 हजार डॉलर कुल हुए।
टीम इंडिया को कुल इतने पैसे मिलेंगे
इसके बाद भारतीय टीम को कुल 5,60,000 डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में मिलेगी। वहीं इसकी भारतीय रूपए में गढ़ना की जाए तो यह तकरीबन 4.51 करोड़ रुपए के आस-पास बैठती है।
वहीं टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें पाकिस्तान ने 13 साल बाद टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। तो इंग्लैंड ने कुल 8 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है और दोनों ही टीमों की निगाहें इस टूर्नामेंट को दूसरी बार जीतने पर होंगी। इससे पहले पाकिस्तान ने 2009 तो इंग्लैंड ने 2010 में इस टूर्नामेंट को जीता था।