पूर्व कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश में भी चढ़ा आशिकी का खुमार!
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 3:37 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को खबरों में बने रहना आता है, भले ही वो टीम इंडिया के अब कप्तान ना हो लेकिन फिर भी वो सुर्खियों में छाए रहते हैं। साथ ही ये खिलाड़ी अब सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहने लगा है, जिसका नजारा हाल के दिनों में देखने को मिला और वो अपनी वाइफ की तस्वीरों पर भी जमकर प्यार बरसाते हैं।
पहले मैच में फ्लॉप रहे हैं पूर्व कप्तान विराट कोहली
वैसे तो टी-20 वर्ल्ड कप में पूर्व कप्तान विराट कोहली पुरानी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में कोहली का बल्ला पूरी तरह फेल रहा और वो कम स्कोर बनाकर पवेलियन लौट गए।
पूर्व कप्तान विराट को आई बांग्लादेश में अनुष्का की याद
*अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
*उनकी ये तस्वीर किसी फिल्म से जुड़ी है, पुराने अवतार की हैं तस्वीरें।
*साथ ही ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट है, इन पर किया विराट ने कमेंट।
*अपनी वाइफ की तस्वीरों पर विराट कोहली ने बनाई दिल वाली इमोजी।
अनुष्का के इस पोस्ट पर किया विराट ने कमेंट
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं पूर्व कप्तान कोहली
किंग कोहली ने बनाए थे टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप को टीम इंडिया भले ही ना जीत पाई हो, लेकिन विराट ने अपने पुराने अंदाज में लौटे हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और कई मौकों पर सबसे ज्यादा अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।