मैदान से बिग बॉस तक: ऐसे 5 फेमस क्रिकेटर जिन्होंने रियलिटी शो में भी मचाया धमाल
कौन हैं कुछ खास खिलाड़ी हैं, जो इस खास शो बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं
अद्यतन - Aug 15, 2025 11:11 pm

टेलीविजन शो बिग बॉस ना सिर्फ भारत में बल्कि, पूरे विश्व में काफी फेमस है। इस शो में फिल्मी जगत के तमाम अभिनेता, अभिनेत्रियाँ व कुछ अन्य जगहों के प्रसिद्ध लोग हिस्सा लेते हैं। भारत में यह काफी पाॅपुलर है। तो वहीं, अब बिग बाॅस का आगामी सीजन 24 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसमें कुछ फेमस लोग हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे।
साल दर साल कुछ फेमस भारतीय क्रिकेटर्स ने भी इस शो में हिस्सा लिया है। तो वहीं, इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसे भी पांच फेमस क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिगबाॅस में हिस्सा लिया है। तो चलिए शुरू करते हैं:
1. सलिल अंकोला

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले पहले खिलाड़ी थे। तेज गेंदबाज अंकोला ने भारत के लिए 1 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले हैं। बता दे कि, अंकोला बिग बॉस के पहले सीजन में दिखाई दिए थे, लेकिन कुछ विवाद के चलते उन्हें बीच सीजन में ही छोड़ना पड़ा था।