'भारत में उपकप्तान होना ही नहीं चाहिए'- रवि शास्त्री ने अपने बयान से खड़ा किया बड़ा विवाद - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘भारत में उपकप्तान होना ही नहीं चाहिए’- रवि शास्त्री ने अपने बयान से खड़ा किया बड़ा विवाद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा।

Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। 1 मार्च से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल को तीसरे मैच की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलेगा।

बीसीसीआई ने केएल राहुल को अगले दो टेस्ट मैचों के लिए उपकप्तान का दर्जा भी नहीं दिया है, जिसे लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री अब उप-कप्तान को लेकर हो रही चर्चा पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं।

उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहिए- रवि शास्त्री

केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन पारियों में अब तक मात्र 38 रन बना पाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल की जगह शुभमन गिल को तीसरे मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा।  बीसीसीआई जल्द ही टेस्ट फॉर्मेट में भारत के नए उप-कप्तान की घोषणा कर सकती है। लेकिन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री के मुताबिक मैनेजमेंट को कभी भी भारतीय टीम के लिए उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहिए।

क्योंकि ऐसा करना टीम के लिए मुश्किलें पैदा करता हैं। ICC Review Podcast में रवि शास्त्री ने बात करते हुए कहा, ‘टीम मैनेजमेंट उपकप्तान चुनेगी। उन्हें राहुल की फॉर्म और उनकी मानसिक स्थिति के बारे में पता है। उन्हें पता है कि शुभमन गिल को किस प्रकार देखना चाहिए। मैं हमेशा से यही मानता हूं कि भारत के लिए उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहिए। मैं हमेशा बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ ही जाना पसंद करूंगा।’

शुभमन गिल को लेकर भी रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने आगे बात करते हुए बताया कि, उप-कप्तान का टैग उस खिलाड़ी के लिए मुसीबतें पैदा करता है, जो फॉर्म में नहीं चल रहा है। पूर्व कोच ने यह भी कहा है कि वह घरेलू कंडिशन में कभी भी उप-कप्तान वाली नीति पसंद नहीं करते हैं। ICC Review Podcast में आगे बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, ‘यदि उप-कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो कोई दूसरा खिलाड़ी उसकी जगह लेता है।’

मैं स्पष्ट और क्रूर होकर कह रहा हूं मुझे घरेलू परिस्थितियों में उपकप्तान नियुक्त करना पसंद नहीं है। विदेशों में यह अलग है। इस वक्त आपको फॉर्म की जरूरत है जो कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी के पास है वह चुनौती पेश कर सकता है।’

close whatsapp