अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल के परिवार वालों से की पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात, आप भी देखें तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल के परिवार वालों से की पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात, आप भी देखें तस्वीरें

अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की ओर से भाग लेते हुए देखा जाएगा।

Punjab CM Bhagvant Maan Meet Shubman Gill and Arshdeep Singh (Pic Source-X)
Punjab CM Bhagvant Maan Meet Shubman Gill and Arshdeep Singh (Pic Source-X)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी 15 फरवरी को भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल व उनके परिवार वालों के साथ मुलाकात की। अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की ओर से भाग लेते हुए देखा जाएगा। भगवंत मान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशलामीडिया का सहारा लिया और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उन्हें भारतीय खिलाड़ियों शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह के परिवार वालों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।

ये रहा पंजाब के मुख्यमंत्री का पोस्ट:

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे, जबकि शुभमन‌ गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

अर्शदीप सिंह की बात की जाए, तो उन्होंने हाल में अच्छी गेंदबाजी की है। वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और इसी वजह से अर्शदीप सिंह पर अच्छी गेंदबाजी करने का काफी दबाव होगा। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद से शुरुआत करेंगे।

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में मैच विनिंग शतक जड़ा था। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस समय अच्छे फॉर्म में नहीं है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp