WI vs IND: दूसरे टी-20 में शानदार पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा- सबको पता है कि मैं.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: दूसरे टी-20 में शानदार पारी खेलने के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा- सबको पता है कि मैं….

तिलक वर्मा ने कहा कि हर कोई जानता है कि दो IPL मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुए, मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया जिसके कारण मैं यहां हूं।

Tilak Varma (Photo Source: Twitter)
Tilak Varma (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेला गया दूसरा टी-20 मुकाबला कैरिबियाई टीम ने अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से तिलक वर्मा को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। तिलक वर्मा ने 41 गेंदों का सामना कर अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके लगाएं। हालांकि, उनकी यह पारी काम नहीं आई।

हर कोई जानता है कि दो आईपीएल सीजन मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ- तिलक वर्मा 

वहीं मैच खत्म होने के बाद ESPNcricinfo पर बातचीत करते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि, हर कोई जानता है कि दो आईपीएल सीजन मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मैंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण मैं यहां हूं। इसलिए, मैं बस उस आत्मविश्वास के साथ खेल रहा हूं और आगे बढ़ते हुए मैं वही जारी रखना चाहता हूं जो मैं कर रहा हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से राहुल द्रविड़ सर के साथ हूं। वह हमेशा कहते हैं कि अपने बेसिक्स का पालन करें और विकेटों के बीच 22 गज की दूरी में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। वह हमेशा कहते हैं कि जितना हो सके अपने खेल का आनंद लो। जब मैं हार्दिक पांड्या भाई से भी बात कर रहा था, तो वह भी यही बात कह रहे थे कि आपने आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यही चीज आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में भी करनी चाहिए।

तिलक वर्मा ने आगे कहा कि, अपने मूल सिद्धांतों का पालन करें और अपने खेल का आनंद लें। बता दें कि निकोलस पूरन ने 40 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मैच में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही घरेलू टीम ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली है। वहीं अब इन दोनों देशों के बीच तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 8 अगस्त को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ही खेला जाना है।

यहां पढ़ें: वसीम जाफर ने युजवेंद्र चहल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बहुत आश्चर्य की बात है युजी…

close whatsapp