ध्रुव जुरेल ने MS Dhoni को बताया अपना Idol, कहा- मैं सिर्फ इससे ही मोटिवेट हो गया कि धोनी मेरे पीछे कीपिंग कर रहे थे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ध्रुव जुरेल ने MS Dhoni को बताया अपना Idol, कहा- मैं सिर्फ इससे ही मोटिवेट हो गया कि धोनी मेरे पीछे कीपिंग कर रहे थे

ध्रुव जुरेल ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन एक फिनिशर की भूमिका निभाया है।

Dhruv Jurel And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Dhruv Jurel And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना पाई।

वहीं राजस्थान की ओर से फिनिशर की भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। वहीं मैच के बाद उन्होंने एम एस धोनी के साथ खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल ध्रुव जुरेल ने बताया कि, वह बचपन से ही एम एस धोनी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि धोनी के साथ खेलते वक्त प्रेशर महसूस नहीं करते हैं, बल्कि वो इस बात से काफी मोटिवेटेड होते हैं कि उनकी बल्लेबाजी के वक्त धोनी उनके पीछे कीपिंग कर रहे हैं और उनको बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं।

मैं काफी भाग्यशाली हूं जो धोनी के साथ फील्ड शेयर करने का मौका मिला- ध्रुव जुरेल 

बता दें मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि, मैं बचपन से ही धोनी को खेलते हुए देख रहा हूं। मैं काफी भाग्यशाली हूं जो मुझे एम एस धोनी के साथ फील्ड शेयर करने का मौका मिल रहा है। दरअसल मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं करता हूं, बल्कि मुझे इससे काफी मोटिवेशन मिलता है। मैं इससे बहुत ही मोटिवेट होता हूं कि धोनी मेरे पीछे खड़े हैं और मुझे बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं। यही मेरे लिए पर्याप्त है।

वहीं अगर आईपीएल 2023 में ध्रुव जुरेल की प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन एक फिनिशर की भूमिका निभाई है और उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी उन्होंने जबरदस्त पारी खेली। दरअसल इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 15 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रनों की नाबाद पारी खेली।

close whatsapp