IPL 2023: ‘मैं उंगली नहीं उठाना चाहता कि यह…’ गुजरात से मिली 7 रनों से हार के बाद बोले केएल राहुल
गुजरात से मिले 136 रनों के टारगेट को नहीं चेज कर पाई लखनऊ सुपर जायंट्स
अद्यतन - अप्रैल 22, 2023 10:50 अपराह्न

IPL 2023, LSG vs GT: आईपीएल में आज हुए 30वें मैच में बहुत ही अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। गौरतलब है कि मैच में गुजरात टाइटंस से मिले 136 रनों के टारगेट को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हासिल नहीं कर पाई है।
बता दें कि मैच में पारी के आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत होती है, क्रीज पर खुद केएल राहुल अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। लेकिन मोहित शर्मा के इस ओवर में लखनऊ की टीम ना सिर्फ चार विकेट गंवाती है, बल्कि सिर्फ 5 रन ही बना पाती है और मैच को उसे 7 रनों से गंवाना पड़ता है। तो वहीं टीम की हार पर कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है। क्रिकबज की एक कोट के अनुसार केएल राहुल ने कहा-
मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ, लेकिन ये हुआ है। मैं उंगली नहीं उठाना चाहता कि यह किस जगह गलत हुआ, लेकिन आज हमने दो अंक गंवा दिए। मुझे लगा कि हमने गेंद से काफी अच्छा किया है और 135 रन का टारगेट, जो 10 रन प्रतिओवर से कम है, काफी बढ़िया है।
हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की, लेकिन ऐसी चीजें होती हैं, हमें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। लेकिन अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, 7 मैचों में 8 अंक, हम आज मैच रिजल्ट के गलत दिशा में खडे़ हुए हैं।
केएल राहुल ने आगे कहा- हम मैच में काफी आगे थे, और मैं खुद मैच को डीप नहीं ले जाना चाहता था। लेकिन उनके लिए 2-3 ओवर में नूर अहमद और जयंत यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, हमारे पास विकेट थे, तो हमें बड़े शाॅट खेलने के लिए जाना चाहिए था।