'मैं इसके लिए दो साल से रो रहा था...'- 71वें शतक को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं इसके लिए दो साल से रो रहा था…’- 71वें शतक को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का 71वां शतक जड़ा था।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे थे। आपको बता दें खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने जुलाई-अगस्त में क्रिकेट से ब्रेक लिया था। जिसके बाद  विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में वापसी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पूरे 1000 दिन बाद अपना 71वां शतक जड़ा था।

विराट कोहली टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। विराट इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में 296 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। हाल ही में विराट कोहली ने अपने 71वें शतक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अनुष्का से बात करते वक्त मेरी आंखो में आंसू थे- विराट कोहली

एशिया कप 2022 में अपने करियर के 71वें शतक को लेकर खुलासा करते हुए विराट कोहली ने Puma ‘Let There Be Sport’ Programme में बात करते हुए बताया, ‘मेरे 100 से पहले जो गेंद थी उस दौरान मैंने सोचा था कि ओह मैं अब 94 पर हूं मैं यह कर सकता हूं। और उसके बाद वह गेंद सीधा छक्के के लिए चली गई। लेकिन जैसे ही मैंने अपना शतक पूरा किया मैं बहुत जोरों से हंसा। मैंने सोचा मैं इसके लिए दो साल से रो रहा था।’

‘यह हमेशा के लिए नहीं रहने वाला था। ऐसा नहीं था यह मैंने 100 बनाए और मैं इस पल को पूरी जिंदगी जीने वाला हूं। यह बहुत मजेदार था मैं काफी देर तक हंसा, मैं ऐसा था बस इतना ही है।’ इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से पूछा गया कि क्या वह अपने 71वें शतक के बाद रोए थे। जिसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने बताया, ‘उस वक्त तो नहीं लेकिन जब मैंने अनुष्का से बात की तो उस दौरान मेरी आंखो में आंसू थे।’

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ना इमोशनल मोमेंट होगा- कोहली

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 75 शतक जड़ चुके हैं। कई दिग्गजों का मानना है कि विराट कोहली अपने करियर में सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट कोहली अब तक वनडे करियर में 46 शतक जड़ चुके हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम 49 शतक शामिल है।

विराट कोहली जल्द ही मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इसी संदर्भ में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत इमोशनल मोमेंट रहेगा।’

close whatsapp