रिद्धिमान साहा ने रणजी ट्रॉफी 2022 में नहीं खेले जाने की खबर लीक किए जाने पर तोड़ी चुप्पी
बीसीसीआई (BCCI) प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम के अंदर की बातचीत काफी गुप्त होती हैं, अगर कोई इसे लीक करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
अद्यतन - फरवरी 16, 2022 2:20 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा पिछले कुछ समय से खबरों में लगातार बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से रिद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य और आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 से नाम हटाने को लेकर सुर्खियों में हैं।
मीडिया में खबरों के अनुसार भारतीय टेस्ट टीम अब रिषभ पंत को पूर्णकालिक विकेटकीपर के रूप में खिलाना चाहती हैं, और रिद्धिमान साहा की जगह नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहती हैं, ताकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। हालांकि, सीरीज के लिये अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है।
कथित तौर पर बंगाल के विकेटकीपर को श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया जाएगा, जिससे नाराज होकर साहा ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 में नहीं खेलने का फैसला किया हैं। साहा के इस फैसले को मीडिया में उनके टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर अनिश्चिताओं से जोड़ा गया।
रिद्धिमान साहा ने रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले जाने की खबर लीक किए जाने पर तोड़ी चुप्पी
फिलहाल रिद्धिमान साहा के रणजी ट्रॉफी 2022 में हिस्सा नहीं बनने को लेकर तरह-तरह की खबरे मीडिया में बनी हुई है। अब पहली बार उन्होंने स्वीकार किया है कि वह रणजी ट्रॉफी का इस सीजन हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जो भी बातें मीडिया में लीक हुई है, वे उन्होंने नहीं की हैं, बल्कि इसके पीछे कोई और है।
Time Now से बातचीत के दौरान रिद्धिमान साहा ने बताया वह खुद बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) गए थे, और CAB अध्यक्ष अविषेक डालमिया को सूचित किया था कि वह इस सीजन रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद जो कुछ भी खबरे मीडिया में फैली हुई हैं वो सब उनके कंट्रोल में नहीं है। साहा ने जोर देते हुए कहा उन्होंने किसी को कुछ भी नहीं बताया हैं, क्योंकि वह अब भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
प्रोटोकॉल के तहत, वह ड्रेसिंग रूम में उनके साथ हुई बातचीत या अन्य किसी भी बातचीत को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, वह कुछ नहीं कह सकते हैं, और मीडिया में जो भी खबरे हैं उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसी से कुछ भी नहीं कहा हैं। लेकिन साहा ने कहा अगर बाहर खबरे उड़ रही हैं, तो किसी न किसी ने तो खबर लीक की होगी।
साहा ने साफ-साफ कहा हैं बीसीसीआई (BCCI) प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम के अंदर की बातचीत काफी गुप्त होती हैं, अगर कोई इसे लीक करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है और उसे निलंबित भी किया जा सकता है। बता दें, साहा को हाल ही में IPL 2022 मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा हैं।