पार्थिव पटेल बतौर खिलाड़ी नहीं करते स्पिनर आर अश्विन को पसंद! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पार्थिव पटेल बतौर खिलाड़ी नहीं करते स्पिनर आर अश्विन को पसंद!

पार्थिव पटेल ने अश्विन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान।

Ravi Ashwin And Parthiv Patel (Image Credit-Getty/Instagram)
Ravi Ashwin And Parthiv Patel (Image Credit-Getty/Instagram)

स्पिनर आर अश्विन सालों से टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन कुछ सालों से वो लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं वनडे और टी-20 टीम से वो अंदर बाहर होते रहते हैं, इस बीच एक पूर्व खिलाड़ी ने अश्विन को लेकर बड़ा बयान साझा किया है।

स्पिनर आर अश्विन के फैन हैं तो शायद ये खबर आपको पसंद ना आए

स्पिनर आर अश्विन अब टी-20 प्रारूप का भी हिस्सा होने लगे हैं, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अश्विन को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

स्पिनर आर अश्विन से क्या दिक्कत है पार्थिव पटेल को?

*पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अश्विन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान।
*अश्विन को नहीं देखता में टी-20 वर्ल्ड कप टीम में- पटेल।
*स्पिनर आर अश्विन से बेहतर है कुलदीप, चहल और रवि- पटेल।
*अक्टूबर महीने में ऑस्ट्र्रेलिया में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप।

2021 में खेला था स्पिनर आर अश्विन ने वर्ल्ड कप

साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में हुआ था, जहां इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में आर अश्विन को शामिल किया गया था और इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया था।

अभी कहां है ये स्पिन गेंदबाज?

स्पिनर आर अश्विन फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा है और वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज खेल रहे हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद शानदार चल रहा है।

वनडे क्रिकेट को बताया था बोरिंग

*दूसरी ओर इस स्पिनर ने एक बड़ा बयान दिया था।
*अश्विन ने कहा था कि वो वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं देखते हैं।
*आगे बोलते हुए अश्विन ने कहा कि वनडे क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है।

close whatsapp