आईपीएल 2023: '.....मेरी आदत नहीं है': नवीन-उल-हक ने एक बार फिर किया विराट कोहली पर शब्दों से वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: ‘…..मेरी आदत नहीं है’: नवीन-उल-हक ने एक बार फिर किया विराट कोहली पर शब्दों से वार

लखनऊ का इस सीजन में अगला मैच SRH के खिलाफ 13 मई को हैदराबाद में है।

Naveen-ul-Haq and Virat Kohli. (Image Source: LSG Twitter/BCCI-IPL)
Naveen-ul-Haq and Virat Kohli. (Image Source: LSG Twitter/BCCI-IPL)

अफगानिस्तान और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ एक मैच के दौरान हुई विवादित घटना को लेकर बड़ा दिया है।

अगर फ्लैशबैक में जाए तो 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए एक आईपीएल 2023 मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच मैदान पर तीखी बेहद हुई थी, और फिर गौतम गंभीर भी बीच में कूद पड़े, और यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बुरी लड़ाइयों में से एक बन गई।

स्लेजिंग मेरी आदत नहीं है: नवीन-उल-हक

जिसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाज ने अप्रत्यक्ष रूप से विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करने की कोशिश की। इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के एक शो में होस्ट का किरदार निभा रहे आवेश खान के साथ बातचीत के दौरान नवीन-उल-हक ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी किसी को सीधे या पहले स्लेज नहीं किया, और यह उनकी आदत नहीं है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में घटी एक मजेदार घटना का भी जिक्र किया, जिसका एक वीडियो LSG ने ट्विटर पर शेयर किया है।

नवीन-उल-हक ने आवेश खान को बताया: “मैं किसी को सीधे या सामने से स्लेज नहीं करता, यह मेरी आदत नहीं है। मैं आपको फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच की एक घटना के बारे में बताता हूं। मैं नॉन-स्ट्राइकर छोर पर था और स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को स्लेज किया गया। सिली पॉइंट पर तैनात फील्डर की नई-नई शादी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘यह आखिरी विकेट है, चलो इसे जल्दी खत्म करते हैं, मुझे घर जाकर कुछ काम खत्म करने की जरूरत है, मैंने कल ही शादी की है। यह एक मजेदार घटना घटी थी।”

आपको बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस समय आईपीएल 2023 की अंकतालिका में 11 मैचों में 11 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इतने ही मैचों में 10 अंको के साथ छटवें स्थान पर काबिज है। लखनऊ का इस सीजन में अगला मैच SRH के खिलाफ 13 मई को हैदराबाद में है।

close whatsapp