IPL 2023: मुझे नहीं लगता कि कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग करनी चाहिए- इरफान पठान
आरसीबी अपना पिछला मुकाबला केकेआर के खिलाफ हारी थी।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2023 6:14 अपराह्न

आईपीएल 2023 की शुरूआत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए शानदार रही थी। गौरतलब है कि जारी सीजन में आरसीबी के पहले मैच में उन्होंने शानदार पारी खेल, मुंबई के खिलाफ आरसीबी को 8 विकेट से जीत दिलाई थी।
तो वहीं वह अब तक खेले गए दो मैचों में 103 रन बना चुके हैं। लेकिन दूसरी तरफ आज 10 अप्रैल, सोमवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी में मैच होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। पठान का मानना है कि विराट कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग नहीं करनी चाहिए।
कोहली को लेकर इरफान ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात-चीत में विराट कोहली को लेकर इरफान पठाने ने कहा- आरसीबी के लिए यह साल कुछ अलग दिख रहा है क्योंकि शुरुआती कुछ मैचों में विराट कोहली के बल्ले से रन निकल रहे हैं। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह (विराट कोहली) इसी पेस से लगातार रन बनाएगा और आप हर एक मैच जीत जाएगा।
इरफान पठान ने आगे कहा- इस तरह के टूर्नामेंट में बैंगलोर के अन्य खिलाडियों को चुनौती के लिए तैयार रहना होगा और अपने टैलेंट व अपनी भूमिकाओं को सही तरीके निभाना होगा। साथ ही मुझे नहीं लगता है कि विराट कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग करनी चाहिए।
इरफान पठान के दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आरबीसी के बल्लेबाजी क्रम में वह मिडिल ऑर्डर को लेकर चिंतित है। क्योंकि अभी तक माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल खुद को साबित नहीं कर पाए हैं।
दूसरी तरफ आरसीबी के मिडिल ऑर्डर ऑर्डर को लेकर पूर्व क्रिकेटर टाॅम मूडी ने भी कमजोर बताया है। मूडी ने कहा- मेरे लिए, आरसीबी का मिडिल ऑर्डर कमजोर दिखता है। इसलिए अन्य टीमों को इस बात का फायदा उठाना चाहिए और विराट कोहली का विकेट जल्दी लेना चाहिए। अगर दूसरी टीमें पावरप्ले में आरसीबी के खिलाफ विकेट हासिल कर लेती है, तो मैच में वे आरसीबी पर पकड़ बना सकती हैं।