KKR के पूर्व खिलाड़ी ने दिया रिंकू सिंह को लेकर बड़ा बयान, कहा- वह किसी भी तरह के दवाब में नहीं हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR के पूर्व खिलाड़ी ने दिया रिंकू सिंह को लेकर बड़ा बयान, कहा- वह किसी भी तरह के दवाब में नहीं हैं

रिंकू सिंह ने GT के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी है।

Eoin Morgan And Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Eoin Morgan And Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद रिंकू सिंह किसी भी तरह के दबाव में नहीं है। बता दें रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात की टीम के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाए थे।

दरअसल कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी तब यश दयाल की गेंद पर रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। उनके इस पारी की तारीफ फैंस के साथ साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की थी।

मुझे नहीं लगता कि रिंकू पर किसी तरह का दवाब होगा- इयोन मोर्गन 

रिंकू सिंह के इस पारी के चर्चे चारों तरफ हो रही है और उन्होंने अपनी इस पारी के बाद काफी सुर्खियां बटोरी है। वहीं इस कड़ी में कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि रिंकू पर किसी तरह का दवाब होगा। वह एक बहुत ही शांत व्यक्ति हैं। उन्हें बहुत लंबे समय तक इस लाइमलाइट से दूर ही रहें हैं। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि वह अब हर मौके को दोनों हाथों से लपकने वाले हैं।

KKR के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बात करते हुए इयोन मोर्गन ने कहा कि, ड्रेसिंग रूम में कुछ तो चल रहा है। लेकिन मुझे नहीं पता है कि रिंकू सिंह क्या पी रहे हैं और मेरी यह ही राय होगी कि इसे गुप्त ही रखा जाए। यह वास्तव में अच्छी संस्कृति का अच्छा संकेत है।

दरअसल कोलकाता का अगला मुकाबला 14 अप्रैल यानी आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। बता दें कोलकाता नाईट राइडर्स आज सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। वहीं इस मुकाबले में कोलकाता की टीम और उनके फैंस की नजर एक बार फिर रिंकू सिंह पर होगी।

close whatsapp