दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- अब इस टीम के जीतने के चांस.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- अब इस टीम के जीतने के चांस….

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन अब तक लगातार चार मुकाबले हार चुकी है।

Akash Chopra And Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)
Akash Chopra And Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बाकी टीमों के मुकाबले काफी खराब रहा है। इस टीम ने अभी तक आईपीएल के 16 वें सीजन में एक भी मैच नहीं जीता है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 में अब तक 4 मैच खेले हैं लेकिन एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर भी हैं।

वहीं 15 अप्रैल यानी आज एक बार फिर बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। जहां दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। एक ओर जहां दिल्ली की टीम इस मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी ओर दो मैच हारने के बाद बैंगलोर की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर कमबैक करना चाहेगी।

मुझे लगता है RCB यह मैच जीत जाएगी- आकाश चोपड़ा 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मुझे लगता है RCB यह मैच जीत जाएगी और दिल्ली को उसकी पांचवी हार का सामना करना पड़ेगा। पृथ्वी शॉ का बल्ला अब तक चला नहीं है। हालांकि पिछले मैच में फॉर्म वापस आने की झलक नजर आई लेकिन यह सिर्फ झलक थी। इस मैच में उनके सामने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होंगे।

डेविड वार्नर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, डेविड वॉर्नर यहां जरूर छक्का लगाने की कोशिश करेंगे। उनकी मंशा पर सवाल उठे है लेकिन यह वह खेल है जहां उन्हें आना चाहिए और अच्छी पारी खेलना चाहिए। आप रिले रोसौवे को खेलते हुए देख सकते हैं। अगर अक्षर पटेल को ऊपरी क्रम में नहीं भेजा तो इस टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने RCB को लेकर कहा कि, अगर वानिंदु हसरंगा इस मैच के लिए उपलब्ध रहें तो फिर डेविड विली की छुट्टी हो जाएगी। साथ ही कर्ण शर्मा को लेकर भी संशय रहेगा। मुझे लगता है यह टीम दो लेग स्पिनर के साथ खेल सकती है। बल्लेबाजी क्रम को देखे तो अभी भी यह टीम कोहली, मैक्सवेल और डु प्लेसिस पर निर्भर है। पूरे सीजन के लिए इसमें कोई बदलाव की गुंजाइश भी नहीं है क्योंकि रजत पाटीदार नहीं है और किसी ने अभी तक रन नहीं बनाया है।

close whatsapp