मुझे लगता है कि करुण नायर CSK में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए बिल्कुल सही खिलाड़ी है: रविचंद्रन अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे लगता है कि करुण नायर CSK में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए बिल्कुल सही खिलाड़ी है: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अंबाती रायडू की जगह फ्रेंचाइजी को करुण नायर को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहिए।

Karun Nair and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)
Karun Nair and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बात की जाए तो फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी।

अब आगामी सीजन में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिनको चेन्नई फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है और वो आगामी टूर्नामेंट में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अंबाती रायडू की जगह फ्रेंचाइजी को करुण नायर को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहिए। वो सबसे सही खिलाड़ी है जो अंबाती रायडू की जगह ले सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि करुण नायर स्पिन को काफी अच्छी तरह से खेल सकते हैं।

अंबाती रायडू के विकल्प को चेन्नई सुपर किंग्स ढूंढ रहे हैं: रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘सीएसके अंबाती रायडू के विकल्प को ढूंढ रहे हैं। शाहरुख खान नंबर 4 के विकल्प लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सीजन में करुण नायर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे लगता है कि हम उन्हें येलो जर्सी में खेलते हुए देख सकते हैं।

करुण नायर ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्पिन भी काफी अच्छी तरह से खेल सकते हैं और स्वीप भी मार सकते हैं। महेंद्र धोनी को अच्छा लगता है जब कोई बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में भी खेल सके और मिडिल ऑर्डर में भी खेल सके खासतौर पर चेन्नई में। मुझे लगता है करुण नायर सबसे परफेक्ट खिलाड़ी है। मैंने मनीष पांडे को चेन्नई में स्पिन इतनी अच्छी तरह से खेलते हुए नहीं देखा है और याद रखिएगा टेस्ट मैच में चेन्नई में करुण नायर ने तिहरा शतक जड़ा है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?