मुझे लगता है ये भविष्यवाणी April Fool के दिन हुई थी- ड्वेन ब्रावो ने दी CSK के क्वालीफाई होने पर बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे लगता है ये भविष्यवाणी April Fool के दिन हुई थी- ड्वेन ब्रावो ने दी CSK के क्वालीफाई होने पर बड़ी प्रतिक्रिया

ड्वेन ब्रावो ने लिखा कि, मुझे लगता है कि यह सभी भविष्यवाणियां अप्रैल फूल डे पर की गई है।

Dwayne Bravo
Dwayne Bravo of Chennai Super Kings celebrates fall of Yusuf Pathan’s wicket. (Photo by IANS)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें इस टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में जगह बना ली है। दरअसल CSK इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

वहीं CSK के प्लेऑफ में जगह बनाने पर इस टीम के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स पर निशाना साधा है। दरअसल उनका कहना है कि, चेन्नई की प्लेऑफ में क्वालीफाई ना करने की भविष्यवाणी अप्रैल फूल के दिन की गई होगी। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया के जरिए कही है।

बता दें ड्वेन ब्रावो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक प्रेडिक्शन लिस्ट शेयर किया है, जिसमें डेविड हसी, डेरेन गंगा, संजय मांजरेकर और मितली राज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। बता दें इन दिग्गजों में से किसी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को टॉप 2 की लिस्ट में शामिल नहीं किया था।

मुझे लगता है कि यह भविष्यवाणियां अप्रैल फूल डे पर की गई है- ड्वेन ब्रावो 

वहीं ड्वेन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर इस लिस्ट को शेयर कर लिखा कि, मुझे लगता है कि यह भविष्यवाणियां अप्रैल फूल डे पर की गई है। चेन्नई जो 12 बार प्लेऑफ, 9 बार फाइनल में गई और 4 बार ट्रॉफी विनर, #RESPECT #RESPECT, बता दें ब्रावो के इस पोस्ट पर CSK के फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल CSK ने इस सीजन अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच में जीत दर्ज की है और 5 मैच में हार का सामना किया है। वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं पॉइंट्स टेबल में यह टीम 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। अब चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, जो 23 मई को खेला जाएगा। वहीं पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

close whatsapp