'मैंने घर से बाहर ज्यादा शतक लगाए हैं...'- 500वें मैच में शतक के बाद विराट कोहली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने घर से बाहर ज्यादा शतक लगाए हैं…’- 500वें मैच में शतक के बाद विराट कोहली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 121 रनों की शानदार पारी खेली।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली ने अपने करियर के 500वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शतक जड़ इतिहास रच दिया है। आपको बता दें 500वें मैच में यह कारनामा करने वाले विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर काफी सारे सवाल उठ रहे थे। क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे बड़े मंच पर दोनों खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे में विराट कोहली शानदार फॉर्म दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच अपने शतक को लेकर विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है।

मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया- विराट कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 206 गेंदों का सामना करते हुए 121 रनों की शानदार पारी खेली थी। शानदार पारी के बाद विराट कोहली का कहना है कि, त्रिनिदाद की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नहीं थी लेकिन उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया है।

विराट कोहली ने दूसरे दिन के खेल के बाद बात करते हुए कहा, ‘मैंने वहां वास्तव में आनंद लिया। मैं लय में था, मैं लय में रहना चाहता था। चुनौतीपूर्ण समय में शुरुआत की। जब मुझे किसी चीज पर काबू पाना होता है, तो मैं उत्साहित हो जाता हूँ। मुझे धैर्य रखना पड़ा क्योंकि आउटफील्ड धीमी थी। यह बहुत संतोषजनक था क्योंकि मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी।’

यह भी पढ़े- सलमान बट ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा-वह युवा खिलाड़ियों के लिए……

ये आंकड़े मेरे लिए मायने रखते हैं- विराट कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक विराट कोहली के टेस्ट करियर का 29वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 76वां शतक था। यह शतक 500वें मैच में आया जिसके चलते इसके मायने बहुत बड़े हैं। विराट कोहली ने आगे कहा, ‘सबसे पहले, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे भारत के लिए 500 मैच खेलने का मौका मिला। मैंने घर से बाहर 15 शतक लगाए हैं, मैंने घर से भी ज्यादा शतक बाहर लगाए हैं।’

विराट कोहली ने आगे इस बात पर जोर दिया कि उन्हें केवल इस बात पर ध्यान देना है कि उन्हें टीम के लिए क्या करना है। विराट ने आगे कहा, ‘मैं टीम की मदद करने की कोशिश करता हूं. जब टीम को मेरी जरूरत होती है तो ये आंकड़े और माइलस्टोन मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। यह मेरे लिए एक विशेष अवसर है। टेस्ट की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।’

close whatsapp