आईपीएल 2023: भोजपुरी कमेंट्री ने कोहली के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ग्रीम स्मिथ को बनाया अपना दीवाना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: भोजपुरी कमेंट्री ने कोहली के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ग्रीम स्मिथ को बनाया अपना दीवाना!

ग्रीम स्मिथ भारत की अलग-अलग भाषाएं सीखने की कोशिश कर रहे हैं!

Graeme Smith. (Image Source: Twitter)
Graeme Smith. (Image Source: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ वर्तमान में भारत हैं, और जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए JioCinema के इनसाइडर फीड के साथ एक आईपीएल विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे हैं।

ग्रीम स्मिथ जारी आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री से बेहद प्रभावित हुए हैं, जिसने पिछले छह हफ्तों में प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर भोजपुरी शब्द के बहुत बड़े फैन बन गए हैं, और अब वह JioCinema ऐप पर अलग-अलग भाषाएं सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें, JioCinema क्रिकेट प्रशंसकों के लिए 12 भाषाओं में कमेंट्री फीड उपलब्ध करा रही है, जिसमें भोजपुरी और पंजाबी भाषा ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है, और अब स्मिथ ने बताया ऐसा क्यों हो पाया है।

मुझे भोजपुरी शब्द बहुत पसंद है: ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ ने JioCinema पर कहा: “मुझे भोजपुरी शब्द बहुत पसंद है। मुझे इस शब्द से प्यार हो गया है। मुझे लगता है कि मैं इसे अक्सर इस्तेमाल कर सकता हूं। मैं असल में कल रात अनिल कुंबले से बात कर रहा था; मुझे लगता है कि यह लोगों से जुड़ने की क्षमता है, जहां आप एक लेवल पर घर जैसा महसूस करते हैं। यह उनकी भाषा है, इसलिए वे इससे जुड़ सकते हैं; यह उनके समझ में आती है, और पंजाबी के साथ भी ऐसा ही है।

अब आप लोगो के लिए ऐसी चीज लेकर आए हैं, जो सीधे प्रशंसकों तक पहुंच रही है, वे क्रिकेट को अच्छे से समझ पा रहे हैं। वे मैदान पर क्रिकेट देखना पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें जो जानकारी मिल रही है, वह कुछ ऐसा है जिससे वे जुड़ सकते हैं।” दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने अंत में कहा वह अभी भी JioCinema ऐप चलाना सीख रहे हैं, और इस पर उन भाषाओं को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हे वह भी समझ सकते हैं।

close whatsapp