IPL 2022: केकेआर (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन का किया खुलासा
श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम में विभिन्न बल्लेबाजी पदों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा चुके है।
अद्यतन - Mar 21, 2022 1:20 pm

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी सबसे पसंदीदा बल्लेबाजी स्थिति का खुलासा किया है, हालांकि उन्होंने कहा हैं कि वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए किसी भी बल्लेबाजी स्थिति की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वह भारतीय क्रिकेट टीम में पहले ही विभिन्न बल्लेबाजी पदों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा चुके है।
केकेआर (KKR) ने श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और हाल ही में स्टार बल्लेबाज को टीम का नया कप्तान घोषित किया था। इससे पहले, दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का नेतृत्व किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल (IPL) में ज्यादातर नंबर तीन पर बल्लेबाजी की, लेकिन वह आगामी आईपीएल (IPL) 2022 में KKR के लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने तैयार है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने नंबर तीन को अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी स्थिति बताया, जहां वह सबसे अधिक प्रभावी रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने केकेआर (KKR) में अपनी बल्लेबाजी स्थिति पर जाहिर की अपनी राय
श्रेयस अय्यर ने KKR द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया: “आप मूल रूप से खुद को एक एंकर के रूप में चित्रित नहीं कर सकते। यह भिन्न भी हो सकता है। एक निश्चित दिन में, मैं एक पावर-हिटर हो सकता हूं और कोई अन्य खिलाड़ी भी हो सकता है, जो एंकर की भूमिका निभा सकता है। परिस्थितियों के आधार पर परिस्थितयां और भूमिकाएं बदल सकती हैं, और आप मूल रूप से पारी को आगे बढ़ाने या खत्म करने के लिए एक निश्चित खिलाड़ी पर भरोसा नहीं कर सकते। यदि यह आपका दिन है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप टीम के लिए मैच जीतें।”
KKR के कप्तान ने आगे कहा मूल रूप से टीम के सभी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होती है, सभी को मौके का फायदा उठाने और मैच जीतने के लिए देखना चाहिए, न कि अन्य खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए। अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी स्थिति पर बात करते हुए अय्यर ने कहा मेरे लिए, व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि नंबर तीन मेरी बल्लेबाजी स्थिति है, क्योंकि मुझे वहां बल्लेबाजी करना पसंद है।
उन्होंने अंत में कहा वह बहुत लंबे समय से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे है। हालांकि, वह बहुत लचीला रहे है, इसलिए KKR जहां भी उनसे बल्लेबाजी कराना चाहती है, वह उस स्थान पर बहुत सहज है। KKR के कप्तान खुद को अलग-अलग पदों पर तराशने के लिए तैयार है।