संजू सैमसन को अगर ज्यादा स्कोर करना है तो उन्हें नंबर 3 पर खेलना चाहिए- आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
संजू सैमसंग को नंबर 3 पर खेलना चाहिए, इससे राजस्थान रॉयल्स को भी फायदा होगा- आकाश चोपड़ा
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 4:15 अपराह्न

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों का सामना कर 60 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बता दें उन्होंने पिछले सीजन और आईपीएल 2023 में अब तक काफी बेहतरीन कप्तानी की है।
संजू सैमसन की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की है। इस कड़ी में भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का भी नाम शामिल है। बता दें उनका मानना है कि संजू सैमसन को नंबर 3 पर खेलना चाहिए, इससे उनके साथ साथ राजस्थान रॉयल्स को भी फायदा होगा।
संजू सैमसन को नंबर 3 पर खेलना चाहिए- आकाश चोपड़ा
दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, देवदत्त पड्डीकल नंबर 3 पर खेलते हैं और यह उनके लिए अच्छा है क्योंकि उन्हें ज्यादा चांस मिलेगा रन बनाने के लिए। लेकिन संजू सैमसन को नंबर 3 पर खेलना चाहिए, इससे वह ज्यादा रन बना सकते हैं। संजू, देवदत्त और टीम के लिए क्या सही है, वो यही ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जॉस बटलर बार-बार जीरो पर आउट नहीं होंगे। वह एक बार जीरो पर आउट होने के बाद फिर से कमबैक करने के लिए तैयार रहेंगे। यशस्वी को रन बनाने होंगे क्योंकि पिछले दो मैचों में यशस्वी का ग्राफ थोड़ा नीचे गया है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। राजस्थान के पास आश्विन, चहल के अलावा जम्पा का भी विकल्प है। होल्डर पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे लेकिन अगर वह फिट और उपलब्ध हैं तो जम्पा की जगह नजर आ सकते हैं। वहीं उनका मानना है कि राजस्थान रॉयल्स अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर मुरुगुन अश्विन को टीम में शामिल कर सकता है। बता दें राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।