'मैं थोड़ा हैरान था'- एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के ना खेलने पर रिकी पोंटिंग  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं थोड़ा हैरान था’- एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के ना खेलने पर रिकी पोंटिंग 

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

Ricky Ponting and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter)
Ricky Ponting and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज टेस्ट सीरीज अब शुरू हो चुकी है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज 16 जून, शुक्रवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है।

तो वहीं इस मैच के बारे में जानकारी दें तो इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, और उनकी टीम ने इस सीरीज की शुरूआत अपने चित परिचित बैजबाॅल अंदाज में चौका मारकर आक्रामक तरीके से की है।

दूसरी ओर इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा मिचेल स्टार्क नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि स्टार्क की जगह पैट कमिंस एंड मैनेजमेंट ने अपनी चोट से वापसी कर रहे जोश हेडलवुड को खिलाया है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट के इस फैसले से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कुछ खास खुश नहीं हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

रिकी पोंटिंग ने स्टार्क को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेट रिकी पोंटिंग एशेज सीरीज के दौरान कमेंट्री पैनल टीम का हिस्सा है। तो वहीं स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कवरेज करते हुए उन्होंने कहा- मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान था।

इसे मुझे स्वीकार करना चाहिए। पिछले हफ्ते मिचेल स्टार्क अपने सर्वश्रेष्ठ पर नहीं थे, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन पिछले तीन महीने में वो कमाल का क्रिकेट खेलें हैं जैसा कि पैट कमिंस ने, जो अपनी लय से थोड़ा बेहतर दिख रहे हैं।

तो वहीं मैच में पैट कमिंस ने इंग्लैंड द्वारा आक्रामक रुख अपनाने पर मैच के तीसरे ओवर में रक्षात्मक फील्डिंग लगाई, और कमिंस के इस फैसले की आलोचना करते हुए पोंटिंग ने कहा- वे (ऑस्ट्रेलिया) सीधे रक्षात्मक हो गए हैं। मुझे स्वीकार करना चाहिए कि मैच की शुरूआत में डीप बैकवर्ड पाॅइंट का मैं बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। जहां तक मुझे लगता है कि कमिंस की गेंद पर वहां आसानी से रन बन सकते हैं।

close whatsapp