एमएस धोनी के ऐतिहासिक छक्के ने बदली नागालैंड की क्रिकेटर किरण नवगीरे की कहानी
इस समय किरण नवगीरे जारी महिला टी-20 चैलेंज 2022 में वेलोसिटी टीम का हिस्सा हैं।
अद्यतन - May 25, 2022 10:23 am

नागालैंड की महिला क्रिकेटर किरण नवगीरे अपनी हार्ड-हिटिंग बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। किरण नवगीरे एमएस धोनी के तरह ही छक्के छक्के लगाती हैं, और क्रिकेट को अपना करियर बनाने के लिए उनकी प्रेरणा भारत के पूर्व कप्तान ही थे। इस समय वह जारी महिला टी-20 चैलेंज 2022 में वेलोसिटी टीम का हिस्सा हैं।
आपको बता दें, किरण नवगीरे ने नागालैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए सीनियर महिला टी-20 लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने सीनियर महिला टी-20 लीग में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 76 गेंदों में 162 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 131.25 के शानदार औसत के साथ सीनियर महिला टी-20 लीग में 525 रन बनाए, और साथ ही सात विकेट भी लिए।
किरण नवगीरे अपने हिटिंग कौशल के लिए बटोर रही हैं सुर्खियां
घरेलू स्तर पर अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने के बाद किरण नवगीरे अब महिला टी-20 चैलेंज 2022 में अपनी हार्ड-हिटिंग बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रही हैं। इस बीच, नागालैंड की बल्लेबाज ने बताया क्रिकेट में करियर बनाने के लिए एमएस धोनी उनकी प्रेरणा थे।
उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में नुवान कुलसेकरा की गेंद पर एमएस धोनी के ऐतिहासिक छक्के को याद करते हुए इसे अपने जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक बताया। किरण नवगीरे ने यह भी कहा एमएस धोनी के उस ऐतिहासिक छक्के ने उन्हें क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित किया।
किरण नवगिरे ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा: “मैंने क्रिकेट की दुनिया में इसलिए कदम रखा क्योंकि मैंने धोनी की तरह छक्के मारने का सपना देखा था। एमएस धोनी के 2011 वर्ल्ड कप जीतने के लिए वह छक्का लगाने के बाद से हमारे देश और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत कुछ बदल गया।”
जारी महिला टी-20 चैलेंज 2022 में वेलोसिटी की कप्तानी कर रही भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने भी किरण नवगीरे के हिटिंग कौशल की सराहना की है। दीप्ति शर्मा ने कहा: “मैं किरण को नेट्स पर देखा कि वह शैफाली वर्मा की तरह एक बहुत ही शानदार पावर-हिटर है।”