एमएस धोनी CSK

“मेरा कनेक्शन बहुत ही इमोशनल है…..”- MS Dhoni ने CSK के साथ अपने कनेक्शन पर कही दिल की बात

IPL 2024 में बतौर प्लेयर खेले थे एमएस धोनी।

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो एमएस धोनी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में एमएस धोनी सीएसके के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। हालांकि आपको बता दें कि, यह वीडियो आईपीएल 2024 के लीग फेज के दौरान का है।

वीडियो में एमएस धोनी के अलावा सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई है। इस साल धोनी ने कप्तानी भी ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी भी सौंप दी थी। ऐसे में अब सभी के मन में यह सवाल है कि क्या एमएस धोनी अगले आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं।

सीएसके के साथ मेरा इमोशनल कनेक्शन है- सुरेश रैना

दुबई आई 103.8 नाम के चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एमएस धोनी ने कहा कि, सीएसके साथ मेरा जुड़ाव बहुत ही इमोशनल है। यह ऐसा नहीं है कि कोई खिलाड़ी आया, कुछ महीनों तक खेला और फिर घर लौट गया। इमोशनल कनेक्शन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इसके बाद एमएस धोनी ने लीडरशिप को लेकर भी अपनी बात रखी।

धोनी ने आगे कहा कि, आप उदाहरण सेट करते हैं। ऐसा नहीं है कि आप बड़े हैं तो फिर आपको सम्मान मिलने लगेगा। आपको यहां पर सब कुछ कमाना पड़ना है। अगर आप हार और जीत में भी समान भाव रखते हैं तभी आपको सम्मान मिलता है। धोनी ने इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को बिजनेस टिप्स भी दिए।

चेन्नई ने अपने घर में आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। चेपॉक में पांच विकेट से जीत के बाद लैप ऑफ ऑनर लिया था। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार भी जताया था। इस दौरान धोनी का साथ देने के लिए ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना भी मौजूद थे।

close whatsapp