Muscle Tear के इलाज के लिए लंदन जाएंगे MS Dhoni, इस रिपोर्ट ने बढ़ा दी है फैंस की टेंशन
मसल टियर का इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं एमएस धोनी।
अद्यतन - मई 21, 2024 12:44 अपराह्न

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी चोट के बावजूद आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अगले सीजन में वापसी कर सकते हैं। धोनी इस आईपीएल सीजन के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के साथ खेले लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं कर पाई। इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि, एमएस धोनी अब अपने मसल टियर का इलाज के लिए लंदन जाएंगे।
सीएसके के सूत्रों ने पुष्टि की कि धोनी अपनी चोट के इलाज के लिए लंदन जाएंगे जिसके कारण उन्हें आईपीएल के दौरान संघर्ष करना पड़ा था। पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद वह क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं. इलाज के बाद ही वह अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे, जिससे ठीक होने में उन्हें पांच से छह महीने लगेंगे।
MS Dhoni को लेकर CSK के सूत्रों ने दी अहम जानकारी
One Cricket के हवाले से CSK के सूत्र ने कहा कि, “एमएस धोनी अगले कुछ दिनों में लंदन जाने वाले हैं। यहां पर वो मसल टियर का इलाज करा सकते हैं। इसके बाद ही धोनी फैसला करेंगे कि उन्हें आईपीएल का अगला सीजन खेलना चाहिए या नहीं। इस चोट से उबरने में उन्हें पांच से छह महीने का समय लगेगा और उसके बाद ही वो अगले सीजन के लिए फैसला ले पाएंगे।”
चोट के बावजूद भी, एमएस धोनी ने फिनिशर के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 14 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 220.55 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। सीएसके के लिए कठिन सीजन के बावजूद धोनी ने लगातार इस सीजन बल्ले से इम्पैक्टफुल पारियां खेली। आईपीएल 2024 में सीएसके का सफर खत्म होने के तत्काल बाद धोनी अपने घर रांची लौट गए।
इसके बाद उनके अगले सीजन में खेलने या न खेलने को लेकर कयासबाजियों का सिलसिला और तेज हो गई। सीएसके मैनेजमेंट की तरफ से भी कहा गया है कि धोनी ने अभी यह किसी को नहीं बताया कि वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरे एक साल तक बैठे रहने के बाद सिर्फ प्रैक्टिस के दम पर खेलना आसान नहीं है।