दिनेश कार्तिक के मुताबिक शिखर धवन नहीं अश्विन को सौंपनी चाहिए एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक के मुताबिक शिखर धवन नहीं अश्विन को सौंपनी चाहिए एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी

पूरे 9 साल बाद क्रिकेट को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है।

R Ashwin Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
R Ashwin Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 इस साल चाइना में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारतीय महिला और पुरूष क्रिकेट टीम आगामी एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए तैयार है। सीनियर महिला टीम एशियन गेम्स का हिस्सा बनेगी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई एशियन गेम्स में दूसरी पुरूष टीम को भेजने वाली है। क्योंकि एशियन गेम्स का शेड्यूल आगामी वर्ल्ड कप से मेल खाता हुआ नजर आ रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि जो खिलाड़ी आईपीएल 2023 के सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। वह एशियन गेम्स का हिस्सा बनेंगे। वहीं कप्तानी की बात करें तो शिखर धवन इस वक्त लिस्ट में टॉप में नजर आ रहे हैं। लेकिन दिनेश कार्तिक का कहना है कि एशियन गेम्स के लिए रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए।

वह इसके हकदार है- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक का मानना है कि एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी करने के लिए रविचंद्रन अश्विन एक शानदार विकल्प है। अगर वह आगामी वर्ल्ड कप सेटअप का हिस्सा नहीं है। दिनेश कार्तिक ने एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए कहा, ‘अश्विन अपनी गेंदबाजी की गुणवत्ता, लिए गए विकेटों की संख्या, मिले मैन ऑफ द सीरीज की संख्या के मामले में निश्चित रूप से महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं।’

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, ‘भारत एशियन गेम्स के लिए बी टीम को भेजेगी क्योंकि मेन टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी। अगर उन्हें लगता है कि अश्विन वर्ल्ड कप सेटअप का हिस्सा नहीं है, तो मैं वास्तव में आशा करता हूं कि उन्हें कप्तान बनाया जाए, क्योंकि वह इसके हकदार है।’

यह भी पढ़े- World Cup 2023 को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया का प्रदर्शन गिल और रोहित पर निर्भर करेगा

अश्विन को कप्तान बनने का अधिकार है- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक का मानना है कि एक खिलाड़ी के तौर पर अश्विन ने काफी उपलब्धि हासिल की है। जिसके चलते उन्हें कप्तान बनने का पूरा अधिकार है। ‘अपनी उपलब्धिओं के कारण उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनने का अधिकार है। मैं समझता हूं कि वे इस समय टेस्ट क्रिकेट में एक अलग दिशा में जा रहे हैं। लेकिन मैं वास्तव में चाहता हूं कि चयनकर्ता उन्हें एशियन गेम्स के लिए कप्तान बनाए।’

आपको बता दें पूरे 9 साल बाद क्रिकेट को एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। 2010 और 2014 में क्रिकेट को एशियन गेम्स में शामिल किया गया था। लेकिन दोनों बार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनी थी।

 

close whatsapp