IPL 2022: पैसावसूल LSG बनाम KKR मैच को लेकर केएल राहुल ने कर दी बड़ी मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: पैसावसूल LSG बनाम KKR मैच को लेकर केएल राहुल ने कर दी बड़ी मांग

दर्शको के भरपूर मनोरंजन का श्रेय KRR और LSG दोनों को जाता है।

KL Rahul (Image Source: BCCI/IPL)
KL Rahul (Image Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 66वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच को 18 मई को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला दर्शको के लिए काफी मनोरंजक रहा, चाहे फिर बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या फिर गेंदबाजी, तीनो विभागों में क्रिकेटरों ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस रोमांचक और मनोरंजक मैच से खुद कप्तान केएल राहुल भी काफी खुश  है।

इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 रनों से मात देकर आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है, और इसके साथ ही कप्तान केएल राहुल ने भी निश्चित ही  चैन की सांस ले ली होगी। जबकि इस हार के साथ केकेआर (KKR) का इस सीजन में सफर समाप्त हो गया है।

यह एक मनोरंजक मैच था: केएल राहुल

आपको बता दें, इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने केकेआर (KKR) के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी की, जो आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

जीत के लिए 210 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर (KKR) ने लगभग मैच जीत ही लिया था कि अंतिम ओवर में मार्कस स्टॉयनिस और एविन लुईस ने यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खाते में डाल दिया। मार्कस स्टॉयनिस ने केकेआर (KKR) की पारी के अंतिम ओवर की पांचवी और छटी गेंद पर क्रमशः रिंकू सिंह (40) और उमेश यादव को आउट कर तीन रन बचा लिए, जिसके लिए केएल राहुल ने उनकी काफी तारीफ की है।

मैच के बाद केएल राहुल ने कहा: “मुझे इस तरह के रोमांचक मुकाबलों के लिए और अधिक पैसा दिया जाना चाहिए। हमें इस सीजन में ऐसे मैच देखने को नहीं मिले। इस सीजन में शायद ही ऐसे कोई मैच हो, जो आखिरी गेंद तक गए हों, या फिर आखिरी ओवर तक गए हों। मैं इस जीत के बेहद खुश हूं।”

कप्तान ने आगे कहा: “इस सीजन के ग्रुप चरण का आखिरी मैच रोमांचक जीत के साथ समाप्त कर हमें खुशी हुई। दर्शको को आज के मैच में रोमांच देने और उनका मनोरंजन करने का श्रेय दोनों टीमों को जाता है। हम यह नहीं कह सकते कि हम अपनी भावनाओं को केकेआर से बेहतर नियंत्रित कर पाए, क्योंकि यह केवल तीन रनों का मामला था। मार्कस स्टॉयनिस ने हमारे लिए मैच जीता, उनके द्वारा डाली गई आखिरी दो गेंदे हमें जीत दिलाने महत्वपूर्ण कारक थी। उन्होंने अपनी योजनाओं को शानदार तरीके से अंजाम दिया।”

 

close whatsapp