एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा फ्लॉप होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता पर बात की - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा फ्लॉप होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता पर बात की

सूर्यकुमार यादव का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर नहीं चल पाया।

Suryakumar Yadav (Image Source: Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Source: Twitter)

सूर्यकुमार यादव अब भारतीय क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में जिस तरह बल्लेबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। हालांकि, भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज जारी एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक फ्लॉप रहे हैं।

31-वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में केवल 18 रन बनाए थे, और फिर 4 सितंबर को खेले गए सुपर फोर स्टेज के एक मुकाबले में केवल 13 रन बना पाए, नतीजन टीम इंडिया को यह मैच अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पांच विकेट से गंवाना पड़ा।

इस बीच, भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के साथ आने वाली मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दबाव के बावजूद वह हमेशा केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने और अपना खेल खेलने की कोशिश करते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता पर बात की

दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह, रोमांच और दबाव इस मैच को और ज्यादा खतरनाक बना देता है, लेकिन जब खिलाड़ी मैदान पर कदम रखते हैं, तो यह उनके लिए केवल एक सामान्य मैच होता है।

सूर्यकुमार यादव ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूजपर कहा: “मैंने बचपन से लेकर अब तक भारत बनाम पाकिस्तान मैचों को लेकर बहुत सारी बातें सुनी हैं। सभी लोग कहते हैं कि यह खेल जगत की सबसे बड़ी और खतरनाक प्रतिद्वंद्विता है, लेकिन जब मैं या कोई और खिलाड़ी भी मैदान पर कदम रखता है, तो यह हमारे लिए सिर्फ एक और क्रिकेट मैच की तरह ही होता है।”

उन्होंने आगे कहा: “जब हम खेलने उतरते हैं, तब हमारी सारी तैयारी, हमारी सारी दिनचर्या, हम मैच के लिए क्या योजना बनाकर आए हैं मैदान पर दिखती है। मैं प्रतिद्वंद्विता और बाहरी उम्मीदों आदि के बारे में नहीं सोचता हूं। मैं बस अपने क्षेत्र में रहने और अपना खेल खेलने की कोशिश करता हूं।”

close whatsapp