Ashes 2023: हेडिंग्ले में बार्मी आर्मी और इंग्लैंड के हमले के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर Todd Murphy
टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
अद्यतन - जुलाई 5, 2023 3:22 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन के चोटिल होने के बाद युवा स्पिनर Todd Murphy इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में एशेज डेब्यू के लिए तैयार हैं। आपको बता दें, जारी Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान नाथन लियोन की पिंडली में चोट लग गई, जिसके कारण वह इस हाई-ऑक्टेन सीरीज से बाहर हो गए हैं।
दिग्गज स्पिनर की एग्जिट का मतलब है कि टॉड मर्फी को 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेले जाने वाले तीसरे एशेज 2023 टेस्ट में मौका मिलेगा, और वह इंग्लैंड में अपना पहला मैच खेलने के लिए बेहद उत्साहित है। तीसरे एशेज 2023 टेस्ट से पहले टॉड मर्फी ने कहा वह बार्मी आर्मी के सामने इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वह प्लेइंग इलेवन में चुने जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
मैं हेडिंग्ले में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं: Todd Murphy
युवा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मर्फी ने आगे यह भी कहा कि हेडिंग्ले ब्रिटेन के सबसे खतरनाक स्टेडियमों में से एक हैं, जहां फैंस बेहद आक्रामक होते हैं। मर्फी इस सप्ताह हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और फैंस की आक्रामकता का सामना करने की उम्मीद कर रहा है।
यहां पढ़िए: रिकी पोंटिंग ने की स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ, कहा- डॉन ब्रेडमैन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने……
टॉड मर्फी ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि इंग्लैंड के फैंस भारतीय फैंस से थोड़े अलग हो सकते हैं, उन्होंने बहुत शोर मचाया, लेकिन वे सभी काफी मिलनसार थे। संभवतः हेडिंग्ले इंग्लैंड का सबसे खतरनाक मैदान है, जहां फैंस आपको दुश्मन की नजर से देखते हैं, तो अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं यहां खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं एशेज क्रिकेट देखकर बड़ा हुआ हूं और बार्मी आर्मी खेल में जो लाती है, वो मुझे बहुत पसंद है।
वे मुझ पर और भी सख्ती से हमला करेंगे: Todd Murphy
यह टेस्ट मैच अलग होने वाला है, खासकर जॉनी बेयरस्टो के रन-आउट विवाद के कारण, और मुझे यकीन है कि फैंस से लेकर प्लेयर्स हमें टारगेट करने से पीछे नहीं हटेंगे, इसलिए आप केवल चुनौती को स्वीकार कर अच्छा समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत कठिन होने वाला है। मुझे लगता है कि वे मुझ पर और भी सख्ती से हमला करेंगे। जाहिर तौर पर मैंने बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, तो यह आपके सामने एक चुनौती लेकर आता है। खैर, मैं अपना खेल खेलूंगा और मौके बनाने की कोशिश करता रहूंगा।”