गुजारा करने के लिए दिन-रात मैगी खाते थे हार्दिक पांड्या, बुरे दिन को याद कर हुए इमोशनल

गुजारा करने के लिए दिन-रात मैगी खाते थे हार्दिक पांड्या, बुरे दिनों को याद कर हुए इमोशनल

हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था।

Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे के वनडे सीरीज में नजर आएंगे। वेस्टइंडीज दौरे के बाद हार्दिक आयरलैंड दौरे में टी-20 टीम की कमान भी संभालने वाले थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैनेजमेंट ने उन्हें ब्रेक देने का सोचा है। रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में नजर आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया।

वहीं दूसरे सीजन में हार्दिक ने टीम को फाइनल में पहुंचाया था। हार्दिक पांड्या आज प्रोफेशनली और आर्थिक रूप से बेहतर स्थिति में हैं। 29 वर्षीय यह खिलाड़ी अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन एक समय था जब हार्दिक पांड्या और उनका परिवार बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा था। और हार्दिक पांड्या जीवन का गुजारा करने के लिए एक दिन में दो बार मैगी खाया करते थे।

हार्दिक पांड्या ने अपने बुरे दिनों को किया याद

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में My Khel पर बात करते हुए बताया, ‘मेरा खाना मैगी हुआ करता था। मैं इसका फैन था और स्थिति भी इसकी मांग कर रही थी मैं वास्तव में दिन-रात मैगी खाता था। मेरे पिता घर पर एक एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा एक नहीं बल्कि दो बार और वह भी एक रात के भीतर।’

हार्दिक पांड्या ने आगे बताया, ‘उन्हें लगभग 6 महीने बाद एक और दौरा पड़ा लेकिन हमें खुशी थी कि हम समय पर अस्पताल पहुंच गए। और आर्थिक परेशानियां शुरू हुई…हमारे पास कोई बचत नहीं थी। और शायद हमने अपनी कमाई से अधिक खर्च कर दिया।’

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2023 में इस कारण नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला! BCCI और ICC ने लिया बड़ा फैसला

हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। क्रुणाल पांड्या का कहना है कि जितनी मैगी उनके भाई हार्दिक पांड्या ने खाई है उतनी किसी ने खायी नहीं होगी। जिसके चलते ब्रांड को उन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर देना चाहिए। क्रुणाल पांड्या ने कहा, ‘मैगी को हार्दिक को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने जितनी मैगी खाई है उतनी तो भारत में किसी ने नहीं खाई होगी।’

close whatsapp