वर्ल्ड कप 2023 में इस कारण नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला! BCCI और ICC ने लिया बड़ा फैसला
वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 26, 2023 10:46 am

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन क्रिकेट फैंस को 15 अक्टूबर का इंतजार है, जब भारत और पाकिस्तान आपस में भिडेंगे। इस महामुकाबले के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। लेकिन इस वक्त आ रही एक बड़ी खबर क्रिकेट फैंस को निराश कर सकती है।
दरअसल वर्ल्ड कप में जब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा उस वक्त देश में नवरात्रि का माहौल रहेगा। गुजरात में नवरात्रि जोरों-शोरों से मनाया जाता है। जिसके चलते सिक्योरिटी फोर्स ने आईसीसी और बीसीसीआई को तारीख में बदलाव करने की सलाह दी है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला स्थगित किया जा सकता है।
बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत-पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है। फैंस ने अभी से ही मैच के लिए होटल बुक करना शुरू कर दिया हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जिन फैंस को होटल बुकिंग नहीं मिल पा रही उन्होंने हॉस्पिटल के कमरे तक बुक करने शुरू कर दिए हैं।
ऐसे में अगर नवरात्रि के कारण मैच स्थगित होता है तो फैंस तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आईसीसी और बीसीसीआई को भी इस मामले को लेकर सावधानी से फैसला करना होगा, क्योंकि टिकट अभी तक सामने नहीं आए हैं, ऐसे में बोर्ड तारीख बदलने के बारे में विचार कर सकता है।
बीसीसीआई अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए बताया, ‘हमारे पास जो विकल्प है हम उन पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हमें सुरक्षा एंजेंसियों ने बताया है कि भारत बनाम पाकिस्तान हाई-प्रोफाइल गेम जिसके लिए हजारों फैंस के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। मैच को नवरात्रि के कारण टाला जाना चाहिए।’
यह भी पढ़े- जुलाई 26- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
पाकिस्तान वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगा या नहीं इस पर अब तक संशय बना हुआ है। लेकिन मुकाबले के वेन्यू में बदलाव की खबर अब तक सामने नहीं आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर चिंता जाहिर की है।
जिसके चलते अगस्त या सितंबर में बोर्ड आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भी भेजेगी। जिसके बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कुछ फैसला ले पाएगा। दूसरी ओर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी जल्द ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए जाएंगे।