CWC 2023: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने टीम इंडिया के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने टीम इंडिया के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

पूर्व बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की।

Team India and Floyd Mayweather Jr. (Image Source: Getty Images)
Team India and Floyd Mayweather Jr. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहद दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। रोहित शर्मा की अगवाई वाली टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने सभी 10 मैच जीते हैं, और अब 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर तीसरी बार किताब अपने नाम करना चाहेगी।

इस बीच वर्ल्ड कप 2023 में भारत के दमदार प्रदर्शन की गूंज पूरी दुनिया में गूंज रही है, और इस कारण क्रिकेटर से लेकर बॉक्सर और फुटबॉलर हर कोई टीम इंडिया का फैन बन गया है। खेल जगत की एक से बढ़कर एक नामी हस्तियां इस टूर्नामेंट के फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं भेज रही है, और अब इस कड़ी में पूर्व बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर जूनियर (Floyd Mayweather Jr.) का नाम जुड़ गया है।

Floyd Mayweather Jr. ने को बधाई दी

कथित तौर पर दुनिया के सबसे अमीर बॉक्सर फ्लोयड मेवेदर जूनियर (Floyd Mayweather Jr.) ने 19 नवंबर को होने वाले CWC 2023 फाइनल मैच से पहले विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। पूर्व बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और कहा वे फाइनल में जाने के हकदार हैं।

यहां पढ़िए: CWC 2023: वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को खास तोहफे से सम्मानित करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

आपको बता दें, फ्लोयड मेवेदर जूनियर (Floyd Mayweather Jr.) को उनके पूरे करियर में कोई नहीं हरा पाया है, और उन्होंने 15 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। इस बीच, दिग्गज बॉक्सर ने हाल ही में सैक्रामेंटो किंग्स के मालिक विवेक रणदिवे (Vivek Ranadive) के साथ सैक्रामेंटो किंग्स और एलए लेकर्स के बीच NBA मैच का आनंद लिया।

जिसके बाद विवेक रणदिवे (Vivek Ranadive) ने X पर मेवेदर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जहां फ्लोयड मेवेदर जूनियर (Floyd Mayweather Jr.) ने कहा: “मैं भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देना चाहता हूं। आप वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए सुपर बेस्ट हैं।”

यहां देखिए वायरल वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?