भारत की संस्कृति के प्रसिद्ध ब्रिटिश खेल चित्रकार एंडी ब्राउन भी हो गए हैं बहुत बड़े फैन, जमकर की प्रशंसा
एंडी ब्राउन काफी प्रसिद्ध खेल चित्रकार हैं जिन्होंने दुनियाभर में काफी अच्छे चित्र बनाए हैं।
अद्यतन - Jan 27, 2024 1:51 pm

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान ब्रिटिश खेल चित्रकार एंडी ब्राउन को स्टेडियम और खिलाड़ियों का चित्र बनाते हुए देखा गया। एंडी ब्राउन के चित्र ने तमाम क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
एंडी ब्राउन काफी प्रसिद्ध खेल चित्रकार हैं जिन्होंने दुनियाभर में काफी अच्छे चित्र बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें एंडी ब्राउन भारत में अपने क्रिकेट के अनुभव को लेकर साझा कर रहे हैं और उन्होंने इस देश की जमकर प्रशंसा भी की।
एंडी ब्राउन ने कहा कि, ‘यह भारत में मेरा क्रिकेट का पहला चित्र है। मैं पहली बार भारत में क्रिकेट देख रहा हूं। मैं भारत में 12 साल पहले था और मैंने उत्तर में काफी सफर किया और यह बहुत ही अच्छा देश है। मैं हमेशा वापसी करना चाहता था और काफी खुश हूं कि मैं यहां वापसी करके क्रिकेट का चित्र बना रहा हूं।
मैं हमेशा इस इमोशन को, आवाज को और ड्रामा को अनुभव करना चाहता था। यह सच में काफी शानदार है और यहां आकर भी मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मुझे बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है कि मैं इस खास अवसर का चित्र बना रहा हूं।’
यह रही वीडियो:
Cricket On Canvas! 🖌️
We caught up with British Artist 🎨 Andy Brown by the boundary ropes in Hyderabad 🏟️#TeamIndia | #INDVENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/2U3X53Vrz5
— BCCI (@BCCI) January 26, 2024
एंडी ब्राउन की कुलदीप यादव से हुई मुलाकात
एंडी ब्राउन ने आगे कहा कि, ‘मैं हमेशा उस देश की संस्कृति को अपने चित्र में दिखाना चाहता हूं जो क्रिकेट खेलता है इसलिए मैं भारत आया और यहां की संस्कृति को अपने चित्र में बनाने की कोशिश की। भारत काफी खूबसूरत देश है और यहां का इतिहास और लोग भी काफी शानदार है। मैं अपने चित्र में आवाज, स्वर, झंडा और पागल फैंस को दिखाना चाहता हूं।’
कुलदीप यादव के साथ हुई मुलाकात को लेकर प्रसिद्ध चित्रकार ने कहा कि, ‘यह सच में काफी शानदार था। Painting को लेकर हमारी बातचीत होती रही और वो सच में कमाल के इंसान है। उन्हें भी चित्र बनाने का शौक है। हमने उनसे क्रिकेट को लेकर भी काफी बातचीत की और मुझे काफी अच्छा लगा कि कुलदीप यादव ने मेरे लिए समय निकाला और मुझसे बातचीत की।’