ZIM vs IND: शुभमन गिल को मिला नया प्रशंसक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जर्सी लेकर पहुंचा मेजबान टीम का यह ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IND: शुभमन गिल को मिला नया प्रशंसक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जर्सी लेकर पहुंचा मेजबान टीम का यह ऑलराउंडर

हां निश्चित रूप से, गिल ने सीरीज का रिजल्ट डिसाइड करने में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं: ब्रैड एवंस

brad evans and shubman gill (source-twitter)
brad evans and shubman gill (source-twitter)

22 अगस्त को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का पहला शतक जड़ा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया।

मुकाबला खत्म होने के बाद शुभमन गिल को एक नया प्रशंसक भी मिल गया। यह प्रशंसक कोई और नहीं बल्कि जिंबाब्वे के गेंदबाज ऑलराउंडर ब्रैड एवंस हैं। यही नहीं मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एवंस, गिल की जर्सी भी सबके सामने लाए।

जब उनसे पूछा गया है कि वो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल की जर्सी क्यों लाए हैं तो उन्होंने कहा कि वो शुभमन गिल के बहुत बड़े प्रशंसक है और जिस तरीके से उन्होंने इस मुकाबले में बल्लेबाजी कि उसे देखकर एवंस को खूब मजा आया। साथ ही जिंबाब्वे के ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि उन्होंने शुभमन गिल को IPL में खेलते हुए देखा है और चाहे उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेला हो या गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से गिल का प्रदर्शन उन्हें हमेशा से ही अच्छा लगा है। सिर्फ यही नहीं पिछले साल खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में गिल ने जो 91* रन बनाए थे उसकी तारीफ भी एवंस ने की।

शुभमन गिल वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है: ब्रैड एवंस

मुकाबले के बाद कॉन्फ्रेंस में ब्रैड एवंस ने कहा कि, ”हां निश्चित रूप से, गिल ने सीरीज का रिजल्ट डिसाइड करने में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यही वज़ह है मुझे उनकी टी-शर्ट मिल गई और अब मैं उनके खिलाफ खेल रहा हूं। शुभमन गिल वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं।’

आप पहले मुकाबले से उनके बारे में बता सकते हैं। जैसे उदाहरण के लिए, ‘जब वह सिंगल लेते है। वो उसे जिस दिशा में मारना चाहते हैं, वहीं जोर से मारते हैं। यह एक कला है जो काफी सालों के अभ्यास करने के बाद आती है। मैं उन्हें जब भी देखता हूं तो यही कहता हूं कि वह क्या खिलाड़ी है। इसी वजह से मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

मैंने उनको टीवी में IPL खेलते हुए भी देखा है और ऑस्ट्रेलिया में जो टेस्ट सीरीज खेली गई थी उसमें भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके खिलाफ खेलना काफी अच्छा लग रहा है।

उन्होंने आगे कहा थी, ‘मैं मुकाबले के बाद वापस जा रहा था तब उन्होंने मुझे अपनी टी-शर्ट दी। उन्होंने काफी जल्दी मुझे अपनी टी-शर्ट निकालकर दी। मैंने उनसे सुबह कहा था कि क्या हम एक दूसरे की टी-शर्ट बदल सकते हैं और वह मान गए थे। सच में वो काफी अच्छे इंसान है। बता दें, ब्रैड एवंस ने इस मुकाबले में 10 ओवरों फेंकें और 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

close whatsapp