WPL 2024: 'काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत' यूपी के खिलाफ 5 विकेट हाॅल के बाद शोभना आशा ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: ‘काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत’ यूपी के खिलाफ 5 विकेट हाॅल के बाद शोभना आशा ने दिया बड़ा बयान

आरसीबी ने WPL के दूसरे मैच में यूपी वाॅरियर्स को 2 रनों से हराया है। 

Shobana Asha (Image Credit- Twitter X)
Shobana Asha (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार शुरूआत हुई है। बता दें कि कल 24 फरवरी को यूपी वाॅरियर्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने 2 रनों से रोमांचक जीत हासिल की है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में आरसीबी की जीत में स्पिनर शोभना आशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में उन्होंने पांच विकेट निकाले, तो वहीं मैच में जब यूपी को जीत के लिए आखिरी चार ओवर में 31 रनों की जरूरत थी, तो इस समय शोभना ने 17वें ओवर में तीन विकेट (स्वेता सहरावत 31, ग्रेस हैरिस 38 व किरण नवगिरे 1) निकालकर मैच पलट दिया।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए शोभना को प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। इस अवाॅर्ड को लेते वक्त उनकी आंखें नम भी हो गई थी। तो वहीं अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद शोभना ने बड़ा बयान देते हुए अपने संघर्ष और मेहनत को उजागर किया है।

शोभना आशा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि यूपी वाॅरियर्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के बाद शोभना आशा ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- काफी और कड़ी मेहनत के बाद, फिल्हाल मैं अपने पांच विकेट हाॅल के बारे में नहीं सोच रही हूं। हमने अपना पहला मैच घरेलू मैदान पर जीत लिया है। टीम की जीत में चिन्नास्वामी के मैदान पर योगदान देकर खुश हूं।

शोभना ने आगे एक ओवर में तीन विकेट हासिल करने को लेकर कहा- मैं जानती थी कि ऐसी ही कुछ स्थिति होगी और मैंने इसके बारे में सोच भी लिया था। मैंने बहुत सारा होमवर्क किया और ग्रेस (हैरिस) को टर्न के विपरीत खेलते देखा।

मैंने सोचा अगर मैं गेंद की लंबाई पीछे की ओर खींच सकती हूं तो मुजे एज मिल सकती है या वो बोल्ड हो सकती है। मैं मार खाने के लिए तैयार थी, लेकिन मुझे पता था कि मैं उनका विकेट हासिल कर लूंगी।

close whatsapp