'मैं हैरान था' रांची टेस्ट में जो रूट द्वारा की गई स्लेजिंग को याद करते हुए ध्रुव जुरेल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं हैरान था’ रांची टेस्ट में जो रूट द्वारा की गई स्लेजिंग को याद करते हुए ध्रुव जुरेल 

भारत ने रांची टेस्ट को पांच विकेट से अपने नाम किया था।

Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)
Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर थी। इस टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

वहीं इस मैच को याद करते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने हाल में ही बड़ा बयान दिया है। जुरेल ने कहा है कि इस मैच में वह पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट (Joe Root) को स्लेज करते हुए देख हैरान रह गए थे।

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ध्रुव जुरेल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू करते हुए नजर आए। जुरेल ने इस इंटरव्यू में रांची में हुए चौथे टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा-

मैं उस रात सो नहीं सका, मैं 30 रन पर नॉट आउट था। मैं अगले दिन के लिए प्लान बना रहा था, सोच रहा था कि क्या मुझे पुरानी गेंद से अर्धशतक बनाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि अभी कुछ ओवर बाकी थे, या नई गेंद के खिलाफ। लेकिन अंत में मैं 36 रन बनाने में सफल रहा, इससे पहले कि वे नई गेंद लेते और एंडरसन गेंदबाजी के लिए वापस आ जाते।

जुरेल ने आगे कहा- वह (जो रूट) तब तक पूरी तरह आक्रामक हो चुका था और लगातार स्लेजिंग कर रहा था। इंग्लिश लहजे को सुनकर, मुझे उसमें से आधे शब्द तो समझ ही नहीं आए। इसके बाद इस स्लेजिंग में जाॅनी बेयरस्टो भी शामिल हो गए। मैं हैरान था, क्योंकि मैंने जो रूट से पूछा कि आईपीएल में आप मेरे साथ खेलते हैं, तो आप स्लेजिंग क्यों कर रहे हो। तो उन्होंने जबाव दिया- हम सभी अब अपने देश के लिए खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने पांच विकेट से मैच को अपने नाम किया था। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 149 गेंदों में 90 और दूसरी पारी में 39* रनों की शानदार पारी खेल भारत को मैच जिताया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया था।

close whatsapp