'मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमें क्वालीफाई नहीं करेगी..'- PBKS और KKR को लेकर आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे उम्मीद है कि दोनों टीमें क्वालीफाई नहीं करेगी..’- PBKS और KKR को लेकर आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

पंजाब किंग्स ने DLS नियम के तहत पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया था।

PBKS vs KKR Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
PBKS vs KKR Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 1 अप्रैल को खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की पारी के दौरान बारिश आ गई।

जिसके बाद पंजाब किंग्स ने DLS नियम के तहत 7 रन से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज कर सीजन का शानदार आगाज तो किया है। लेकिन क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों में से कोई भी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।

पंजाब और कोलकाता दोनों का चांस 50-50 है- आकाश चोपड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतिश राणा को कप्तान नियुक्त किया है। लेकिन पहले मैच में उनकी कप्तानी में टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आई। वहीं पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखाया। लेकिन दोनों टीमों के पास कुछ कमजोरियां हैं जिसके चलते वह प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से पीछे रह सकती है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘कोलकाता और पंजाब दोनों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। पंजाब ने जीत के साथ शुरूआत की है लेकिन अभी टीम 50-50 दिख रही है। कोलकाता ने हार के साथ शुरूआत की लेकिन वह भी 50-50 दिख रही है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दोनों में एक टीम क्वालिफाई कर लेगी। लेकिन मुझे बहुत आश्चर्य नहीं होगा अगर उनमें से कोई भी क्वालिफाई नहीं करता है।’

कोलकाता की गेंदबाजी अच्छी नहीं दिख रही है- आकाश चोपड़ा

पंजाब किंग्स के सारे गेंदबाजों ने क्रिज पर आकर शानदार खेल दिखाया था। प्रभसिमरन सिंह, सैम करन और जीतेश शर्मा ने 20 रनों का आंकडा पार किया। वहीं शिखर धवन ने 29 और भानुका राजपक्षे ने 50 रनों की पारी खेली। आकाश चोपड़ा पंजाब किंग्स के इन बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए नजर आए। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी अटैक पर भड़कते हुए भी नजर आए।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘केकेआर के सभी गेंदबाजों को खूब मार पड़ी है । कोलकाता की गेंदबाजी थोड़ी पस्त दिख रही थी। हालांकि उमेश यादव ने अच्छी गेंदबाजी की, वह थोड़े किफायती भी साबित हुए। लॉकी फर्गुयस्न मौजूद नहीं है, टिम साउदी ने 50 से ज्यादा रन दिए। वरूण चक्रवर्ती अच्छे नजर आए तो साथ में सुनील नारायण बहुत महंगे साबित हुए।’

close whatsapp