मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन पर उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में किया खुलासा

मोहम्मद शमी ने कहा जसप्रीत बुमराह के साथ एक-साथ गेंदबाजी करना मजेदार है।

Mohammed Shami and Jasprit Bumrah. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)
Mohammed Shami and Jasprit Bumrah. (Photo by Quinn Rooney/Getty Images)

 

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट टीम के मुख्य आधार रहे हैं और साथ ही वे टीम में गति क्रांति के शीर्ष पर रहे हैं। ये दोनों अनुभवी गेंदबाजों ने पिछले कुछ वर्षों में खेल के सबसे प्रौढ़ प्रारूप में टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह को देखकर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया और कहा “यह थोड़ा अजीब लगा” था और साथ ही उन्होंने उस डिलीवरी और एक कौशल के बारे में भी बताया जो वह यॉर्कर विशेषज्ञ से लेना पसंद करेंगे।

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह को वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माना जाता हैं। वह अपने गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं, जो विश्व में अन्य तेज गेंदबाजों से बहुत अलग है। तेज गेंदबाज ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जब मोहम्मद शमी हुए थे जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के कायल

मोहम्मद शमी ने बताया जब उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान देखा था, तो उनके गेंदबाजी एक्शन के कारण उन्हें मुंबई इंडियंस के गेंदबाज को देखकर थोड़ा अजीब लगा। सीनियर गेंदबाज ने कहा उन्हें आश्चर्य हुआ कि कोई उस एक्शन से इतनी तेज गेंदबाजी कैसे कर सकता है और उसे शक्ति कहां से मिली।

जब जसप्रीत बुमराह को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया तब जाकर मोहम्मद शमी उनके बारे में थोड़ा बेहतर जान पाए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट टीम का हिस्सा बने। वह पहले की तुलना में अब एक अलग जसप्रीत बुमराह हैं। उनका गेंद पर शानदार नियंत्रण है, उनके पास सब कुछ है।

जैसा कि आप सभी को पता हैं जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर फेंकने की क्षमता कमाल की हैं, और मोहम्मद शमी उनसे उस कौशल को सीखना पसंद करेंगे। शमी ने कहा एक चीज जो वह बुमराह से लेना चाहेंगे वह है उनकी यॉर्कर, यह उनकी बहुत प्यारी गेंद हैं। उनके साथ एक-साथ गेंदबाजी करना मजेदार है।

close whatsapp