Asia Cup 2023: सुपर फोर मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो शानदार कैच लपककर काफी खुश नजर आ रहे हैं Suryakumar Yadav - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सुपर फोर मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो शानदार कैच लपककर काफी खुश नजर आ रहे हैं Suryakumar Yadav

श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में सूर्या ने शानदार फील्डिंग की थी।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच कल 12 सितंबर को एशिया कप सुपर फोर का चौथा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मैच में रोहित एंड कंपनी ने शानदार गेंदबाजी के बूते, श्रीलंका को 41 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

दूसरी ओर, इस मैच में जब श्रीलंका भारत से मिले 214 रनों का पीछा कर रही होती तो उस समय मैदान पर सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आए सूर्यकुमार यादव ने शानदार काम किया और दो बेहतरीन कैच लपके। बता दें कि सूर्या इस मैच का हिस्सा तो नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से पहले कुशल मेडिंस, व उसके बाद महेश तीक्ष्णा का बेहतरीन कैच लपक, उनके और दुनिथ वेलालगे के बीच चल रही साझेदारी को तोड़ा था, जिसके बाद भारत की जीत और आसान हो गई थी।

तो वहीं इस मैच में अपने इस योगदान को लेकर सूर्यकुमार यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं एक कैच या रनआउट कर भारत की जीत में योगदान देना चाहता था।

Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में वह कुलदीप यादव के साथ बातचीत करते हुए कहते हैं- जैसा कि आपने (कुलदीप यादव) कहा कि जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो यह हमेशा प्रेरणादायक होता है।

सूर्या ने आगे कहा- जब मैं टीम की प्लेइंग इलेवन में नहीं होता हूं तो तब भी कड़ी मेहनत करता हूं और कोशिश करता हूं कि अपना बेस्ट प्रदर्शन दूं चाहें मुझे मौका मिले या ना मिले। वहीं जब मैं टीम में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आता हूं तो कम से कम एक रनआउट या कैच लेने की लिए काम करता हूं। फील्डिंग में हमने कड़ी मेहनत की है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: इन 2 टीमों के बीच हो सकता है Asia Cup 2023 का फाइनल मैच, पढ़ें पूरा समीकरण

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?