'वह KKR के लिए 10-15 साल खेल सकते थे लेकिन..'- शुभमन गिल को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह KKR के लिए 10-15 साल खेल सकते थे लेकिन..’- शुभमन गिल को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कह दी बड़ी बात

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 63 रन की पारी खेली।

Shubman Gill Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। शुभमन गिल तीनों ही फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगा चुके हैं। आईपीएल का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 36 गेंदो में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।

ऐसे में फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि, शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन देख उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स जरूर पछता रही होगी। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाडी वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में होते तो कभी शुभमन गिल को जाने नहीं देते।

KKR ने जल्दबाजी में गलती की- वीरेंद्र सहवाग

कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2018 में शुभमन गिल को आईपीएल ऑक्शन में 1.8 करोड़ रूपए में खरीदा था। शुभमन गिल ने साल 2018 में शानदार प्रदर्शन कर इमर्जिंग प्लेयर का खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन चार सफल सीजन के बाद भी आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुभमन गिल को रिटेन नहीं किया।

पिछले सीजन शुभमन गुजरात टाइटंस के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए थे और इस सीजन भी शुभमन कुछ वैसा ही प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘गिल KKR के लिए एक हीरे की तरह थे जिसे पॉलिश करने की जरूरत थी।’

‘जैसे विराट कोहली 19 साल की उम्र से RCB के लिए खेल रहे हैं। गिल भी अगले 10-15 साल KKR के लिए खेल सकते थे। मैं उसे कभी नहीं जाने देता अगर मैं KKR कैंप में होता। KKR ने जल्दबाजी में फैसला कर गलती की।’

गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठते थे- मनोज तिवारी

क्रिकबज शो पर मौजूद KKR के पूर्व स्टार खिलाड़ी मनोज तिवारी ने इस बात की ओर प्रकाश डाला की KKR कभी भी टीम में शुभमन गिल के रोल को लेकर क्लीयर नहीं थी।

मनोज तिवारी ने कहा, ‘गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने कुछ शॉट खेले उससे हमेशा पता चलता था कि वह बड़े हिटर बन सकते हैं। KKR उसे मार्गदर्शन दे सकते थे। लेकिन वे उसकी बल्लेबाजी क्रम के साथ छेड़छाड़ करते रहे।’

close whatsapp