‘मैं टाॅप ऑर्डर में बदलाव देखना पसंद करूंगा’- वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले इस खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान
वेस्टइंडीज और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच लाउडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 12, 2023 5:17 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि इस समय सीरीज में मेजबान टीम ने 2-1 से बढ़त बना रखी है।
तो वहीं आज 12 अगस्त, शनिवार को दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच लाउडरहिल फ्लोरिडा में खेला जाएगा। बता दें कि अगर टीम इंडिया को अपनी सीरीज जीतने की उम्मीद को जिंदा रखना है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
साथ ही हार्दिक पांड्या एंड कंपनी इस मैच के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी कर सकती है। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने बड़ा बयान दिया है। मुकुंद ने कहा है कि वे इस मैच में टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर में कुछ बदलाव देखना चाहते हैं।
अभिनव मुकुंद ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि अभिनव मुकुंद ने इस चौथे टी-20 मैच का प्रीव्यू करते हुए जियोसिनेमा पर कहा- फ्लोरिडा में खेले गए पिछले दो मैचों का इतिहास देखें तो यहां मैच स्कोरिंग रहे हैं। मुझे लगता है कि इस मैच में बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को कुछ आत्मविश्वास मिलना चाहिए। मैं इस मैच में टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर में कुछ बदलाव देखना पसंद करूंगा, जहां हम बिना कोई विकेट गंवाए 60 या 70 रन बना सके।
मुकुंद ने आगे कहा- इस सीरीज में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का आक्रामक प्रदर्शन शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव फाॅर्म में लौट आए हैं। आपके पास तिलक वर्मा हैं, लेकिन टाॅप में भारत के लिए आक्रामकता की कमी रही है। फ्लोरिडा में बेहतर विकेट के साथ आशा है कि भारत के सलामी बल्लेबाज आक्रामक प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ireland दौरे पर राहुल या लक्ष्मण नहीं, बल्कि ये होंगे Team India के हेड कोच