भारत नहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ये दो टीमें ही World Cup 2023 जीतने की प्रबल दावेदार है- श्रीकांत
2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 28, 2023 4:36 pm

इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। दरअसल 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत ने भी वर्ल्ड कप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें उनका कहना है कि, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बेहद मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया के अलावा ये दोनों ही टीमें मजबूत दावेदार है।
ईमानदारी से कहूं तो टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छी स्थिति में है- श्रीकांत
दरअसल India Today पर बातचीत करते हुए श्रीकांत ने कहा कि, भारत पसंदीदा टीम है। अगर ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया बहुत अच्छी स्थिति में है। इंग्लैंड भी काफी मजबूत स्थिति में है। मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में बहुत अच्छा खेलते हैं। ऐसे में यह कहूंगा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं।
इसके साथ ही कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के प्रदर्शन और इस टीम के खेलने के मेथड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है भारत में प्रदर्शन करने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड की टीम से काफी बेहतर है। दरअसल कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में टी20 और आईपीएल खेले हैं, इसलिए उन्हें भारतीय परिस्थिति के बारे में पता है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेकिन हां, ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड के भी कई खिलाड़ियों ने भी भारत में खेला है, इसलिए उन्हें भी भारतीय परिस्थितियों के बारे में जनकारी है। इसलिए ही मैनें कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड विश्व कप जीतने की मजबूत दावेदार है। बता दें 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, जो 19 नवंबर तक होगा। वहीं 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला खेला जाएगा। जिसको लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।