ऋषभ पंत पड़े काफी अकेले, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दर्द आया सामने! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत पड़े काफी अकेले, इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दर्द आया सामने!

ऋषभ पंत लंका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का नहीं हैं हिस्सा।

Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)
Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत काफी खबरों में बने हुए हैं, हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। लेकिन इन दोनों ही टीम में पंत का नाम नहीं हैं, जिससे फैन्स काफी ज्यादा हैरान है और अब इस खिलाड़ी की एक इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है।

ऋषभ पंत को लेकर आई एक और बड़ी अपडेट

दूसरी ओर ऋषभ पंत का टीम इंडिया में नाम ना आने से हर कोई हैरान और परेशान है, दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी को लेकर बड़ी अपडेट आई है जो सारी तस्वीर साफ कर रही है। खबर ये ही पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तैयार किया जा रहा है और उन्हें NCA भेजा जाएगा।

ऋषभ पंत क्यों डाल रहे हैं दुखी तस्वीरें?

*ऋषभ पंत लंका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज का नहीं हैं हिस्सा।
*दूसरी ओर पंत ने इंस्टाग्राम पर लगाई है तस्वीर की स्टोरी।
*इस तस्वीर में ये खिलाड़ी नजर आ रहा है पूरी तरह अकेला।
*लगता है पंत थोड़ा समय अकेले में बिताना चाहते हैं।

ऋषभ पंत ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

पंत दोनों ही टीमों का नहीं हैं हिस्सा

टी-20 टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार

वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

close whatsapp