IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत, Shreyas Iyer ने खेली शानदार पारी
77 रनों की पारी खेली अय्यर ने
अद्यतन - Nov 5, 2023 5:07 pm

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 37वां मैच आज 5 नवंबर, रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो अभी तक उसके लिए शानदार रहा है।
मुकाबले में भारत को कप्तान रोहित शर्मा ने एक आक्रामक शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 62 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 24 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली तो गिल ने 23 रनों की पारी खेली।
तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी कर भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, अय्यर तेजी से रन बनाने के चलते 37वें ओवर की 5वीं गेंद पर 77 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गए हैं। अय्यर को लुंगी एंगीडी ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक भारत ने 40 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 75* और केएल राहुल 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यांसिन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने World Cup की टिकट की कालाबाजारी के बीच उठाया ये बड़ा कदम