CT2025: लाहौर में इब्राहिम जादरान की बल्ले से आतिशबाजी

CT2025: लाहौर में इब्राहिम जादरान की बल्ले से आतिशबाजी, इंग्लैंड के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Ibrahim Zadran (Pic Source-X)
Ibrahim Zadran (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में खेला जा रहा है। मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लिया।

इब्राहिम जादरान ने अपना शतक 106 गेंद पर पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों शॉट खेलें। सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। युवा खिलाड़ी Sediqullah Atal भी सिर्फ चार रन ही बना पाए और जोफ्रा आर्चर का शिकार हुए।

अनुभवी खिलाड़ी रहमत शाह भी चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने इब्राहिम जादरान के साथ चौथे विकेट के लिए 103 रनों की अहम साझेदारी भी की।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका ने हराया था, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त मिली थी। खराब शुरुआत के बाद अफगानिस्तान काफी अच्छी स्थिति में है और वह इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेगी।

इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्हें अगर इस मैच को अपने नाम करना है, तो टीम को अफगानिस्तान को जल्द से जल्द ऑलआउट करना पड़ेगा और उनके बल्लेबाजों को भी जबरदस्त बल्लेबाजी करनी होगी।

close whatsapp