कप्तान रोहित पर अपने सवालों के साथ टूट पड़े पत्रकार, पूरा भरा हुआ था प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित पर अपने सवालों के साथ टूट पड़े पत्रकार, पूरा भरा हुआ था प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम

BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर की है एक नई तस्वीर।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम एशिया कप 2023 का आगाज करने के लिए तैयार है, जहां टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच कल पाकिस्तान से खेलने वाली है। वहीं जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला होता है, तो क्रेज अलग ही लेवल पर होता है और इसका असर अब दिखने भी लगा है।

कप्तान रोहित पर होगी डबल जिम्मेदारी

दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा भी थोड़े ब्रेक के बाद मैदान पर लौट रहे हैं, वहीं उनपर फिर से डबल जिम्मेदारी रहने वाली है। जहां हिटमैन बतौर कप्तान अपनी जिम्मेदारी तो निभाते नजर आएंगे, साथ ही बल्लेबाजी में भी वो ओपन करेंगे और बड़े मैच में हिटमैन से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली है।

पत्रकारों ने कर दी कप्तान रोहित शर्मा पर सवालों की बारिश

*BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर की है एक नई तस्वीर।
*जहां ये तस्वीर कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी है।
*इस दौरान पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम पत्रकारों से भरा हुआ नजर आ रहा है।
*खिलाड़ी और फैन्स के साथ-साथ पत्रकार भी हैं इस मैच के लिए उत्साहित।

BCCI ने कप्तान रोहित शर्मा की ये तस्वीर की है पोस्ट

महा मुकाबले से पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का आया बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप तैयारियों के लिए बचे हैं कम मैच

वहीं इस साल 50 ओवर वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है, जिसके शुरू होने में काफी कम समय बचा है। साथ ही टीम इंडिया के पास भी तैयारियों के लिए ज्यादा मैच नहीं हैं, अभी टीम एशिया कप खेलेगी और फिर टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा 3 मैचों की सीरीज के लिए। इन गिनती के मैचों में ही टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को पक्का करना होगा, भारतीय टीम ने आखिरी बार ICC का खिताब 10 साल पहले यानी की 2013 में जीता था और उस समय टीम धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटी थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?