रणजी ट्रॉफी में रफ्तार का कहर दिखा रहे, उमेश यादव पहुंच गए धोनी से आर्शीवाद लेने - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्रॉफी में रफ्तार का कहर दिखा रहे, उमेश यादव पहुंच गए धोनी से आर्शीवाद लेने

उमेश यादव की टीम ने हाल ही में रांची में जीता है रणजी मैच।

Umesh And Dhoni   (Image Credit- Instagram)
Umesh And Dhoni (Image Credit- Instagram)

इस समय भले ही उमेश यादव इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा ना हो, लेकिन ये गेंदबाज रणजी क्रिकेट में खुद को साबित कर रहा है। जहां यादव की रफ्तार बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रही है, इस बीच गेंदबाज ने एक खास तस्वीर शेयर की है। जो आपको काफी पसंद आने वाली है और ये तस्वीर जमकर वायरल भी हो रही है।

रणजी के रण में उमेश यादव विकेट पर विकेट ले रहे हैं

इस समय जारी रणजी ट्रॉफी के जरिए उमेश यादव टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, जहां 3 ही मैचों में उन्होंने खुद को साबित कर दिया। जहां विदर्भ से खेलते हुए उमेश ने 3 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट ले लिए हैं, साथ ही वो टीम की जीत में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जब अपने पुराने कप्तान से मिलने पहुंचे उमेश यादव

*उमेश यादव की टीम ने हाल ही में रांची में जीता है रणजी मैच।
*जिसके बाद तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में उमेश नजर आ रहे हैं पूर्व कप्तान धोनी के साथ में।
*वहीं तस्वीर से ज्यादा तेज गेंदबाज का कैप्शन हो रहा है वायरल।

धोनी और उमेश यादव की ये तस्वीर हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Yaadav (@umeshyaadav)

एक नजर इस पोस्ट पर भी डाल लेते हैं एक बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

आखिरी बार कब खेले थे टीम इंडिया से?

उमेश यादव ने अभी तक टीम इंडिया से कुल 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 170 विकेट हैं। दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट मैच टीम इंडिया से साल 2023 में खेला था, ये टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और WTC का फाइनल था। उसके बाद वो चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जा पाए थे, वहीं अब वो रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी करना की पूरी कोशिश कर रहे हैं टीम इंडिया में। वैसे इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान होना बाकी है और सिराज के फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए उमेश वापसी कर सकते हैं भारतीय टीम में।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?